राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा:अयोध्या में उत्सव,नेपाल उल्लासमय!
*वीरगंज समेत नेपाल के विभिन्न जिलों में माहौल हुआ राम मय
घर दुकान सड़क पर राम जी के झंडे ,गहवा माई और गढ़ी माई मंदिर में जलेगा सवा लाख दीप
रक्सौल।(vor desk)।अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि में नव निर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ले कर सीमा से लगे नेपाल के परसा,बारा,रौतहट ,सरलाही,धनुषा समेत विभिन्न जिला पूरी तरह श्री राम मय दिख रहा है और भगवा मय हो चला है।वीरगंज और कलैया में प्राय : हर मोहल्ले,घर,दुकान पर जय श्री राम के झंडे से पट गया है।प्रभु श्री राम और राम जानकी की तस्वीर और इसका एलईडी डिसप्ले लगाए गए हैं।
वीरगंज महानगर पालिका साफ सफाई के साथ शहर को सजाने में जुटी हुई है।तो,ग्रीन सिटी समुदाय सेवा केंद्र समेत विभिन्न संस्थाएं महानगर के सहकार्य में आदर्श नगर,घरी हरवा पोखरी, माई स्थान,लोहा पट्टी को झालर बत्ती के साथ आकर्षक सजावट की गई है।माई स्थान समेत ...









