अपराधिक वारदातों से आदापुर को थर्राने वाला अभिषेक सर्राफ धराया,पुलिस ने साध रखी है चुप्पी!
आदापुर ।(vor desk)।फोन कॉल पर व्यवसायियों व चिकित्सकों से रंगदारी मांगने के साथ साथ आर्म्स से फायरिंग कर दहशत फैलाने के अलावा कई संगीन मामलों के आरोपित एवं श्यामपुर पंचायत के चर्चित पंसस पति बच्चा पासवान की हत्या का जिम्मेवारी लेने वाला कथित शूटर अभिषेक सर्राफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग का खुलासा होने की उम्मीद है। हालांकि मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। उसकी गिरफ्तारी कब और कहां हुई है, इसकी जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारी के द्वारा बाद में दिए जाने की बात कही गई है। अभिषेक की गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया पर ट्रेन्ड में आया, स्थानीय आदापुर सहित सीमाई इलाके के व्यवसायियों ने राहत का सांस लिया।स्थानीय श्यामपुर बाजार निवासी भोला साह का एकलौता पुत्र अभिषेक सर्राफ उम्र करीब 21 वर्ष के विरुद्ध स्थानीय थाना में व्यवसा...









