भारत रत्न जननायक स्व0 कर्पूरी ठाकुर के सपने को पूरा करने के लिए देश में समानुपातिक भागीदारी जरूरी :प्रमोद राय
रक्सौल के कर्पूरी आश्रम में मनाया गया कर्पूरी जयंती,व्यक्तित्व व कृतित्व को किया गया स्मरण
रक्सौल।(vor desk)। शहर के मुख्य पथ के पुराना बस स्टैंड स्थित कर्पूरी आश्रम प्रांगण में बुधवार को जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूम धाम से मनाई गई ।समारोह में जननायक कर्पूरी ठाकुर के तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत हुई।इस मौके पर पूर्व विधायक स्व.राजनंदन राय के पुत्र व राजद नेता प्रमोद राय ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जननायक को भारत रत्न की उपाधि देने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि वे दलित,शोषित पीड़ित मानवता की वाणी थे तथा उन्होंने आजीवन शोषित पीडितों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया।उन्होंने कहा कि उनके सपने को पूरा करने के लिए संख्यानुपतिक भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है।उन्होने कहा कि जननायक उनके पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय राजनन्दन राय ...









