रक्सौल में नशीली दवाओं के सिंडिकेट पर पुलिस का प्रहार: भारी मात्रा में कफ सिरप और टैबलेट के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार
रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्र में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नशीली दवाओं के सौदागरों के खिलाफ हरैया थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए तुमटियाटोला इलाके में संचालित हो रहे एक अवैध ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शातिर कारोबारियों को रंगे हाथों दबोचा है, जो अपने ही घरों को गोदाम बनाकर नशीली दवाओं की खेप खपा रहे थे।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद ने बताया कि उन्हें तुमटियाटोला वार्ड संख्या 4 स्थित एक घर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के भंडारण और बड़े पैमाने पर बिक्री की ठोस जानकारी मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने चिन्हित स्थान पर अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस टीम उस समय दंग रह गई जब घर के भीतर से भारी मात्रा में न...









