नेपाल में चुनाव की रणभेरी: रविवार आधी रात से लागू हुई आचार संहिता, 5 मार्च को मतदान
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए निर्वाचन आयोग ने आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव की तारीखों और नियमों की औपचारिक घोषणा कर दी है। देश में 5 मार्च 2026 को होने वाले इस ऐतिहासिक आम चुनाव के लिए रविवार आधी रात से 'निर्वाचन आचार संहिता' प्रभावी हो गई है। जेनजी आंदोलन' के बाद की राजनीतिक परिस्थितियों में होने वाला यह चुनाव नेपाल के भविष्य के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को पूरी तरह स्वच्छ, स्वतंत्र और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। कार्यवाहक प्रमुख निर्वाचन आयुक्त रामप्रसाद भंडारी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम जारी अपील में सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्...









