रक्सौल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: सड़क दुर्घटना में दुल्हन घायल, भाभी की मौत,सड़क जाम कर हंगामा
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल में एक दुखद सड़क दुर्घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शनिवार रात 8:30 बजे आईसीपी बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दुल्हन और उसके रिश्तेदारों को कुचल दिया, जिससे एक भाभी की मौत हो गई और दुल्हन बुरी तरह घायल हो गई।इस घटना से आक्रोशित लोगों और परिजनो ने सड़क अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है ।मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।लोगों ने वाहन को पकड़ने ,न्याय देने और मुआवजा की मांग की है ।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि घटना काफी दुखद है,घायलों को एंबुलेंस से डंकन हॉस्पिटल ले जाया गया,लेकिन,काफी जख्मी होने से महिला की मौत हो गई है।
क्या है घटना
दुल्हन कुमारी शिभा के पिता उत्तिम पड़ित ने बताया कि उनकी बेटी की शादी रविवार को होनी थी और शनिवार रात को सिंह पुरहरैया ,नया बस्ती स्थित अपने घर स...








