राजद के कार्यक्रम में दल के ही दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़े,राष्ट्रीय और प्रादेशिक पार्टी पदाधिकारियों के सामने ही पीट गई पार्टी की भद्द!
रक्सौल।(Vor desk)।राष्ट्रीय जनता दल के विधानसभा स्तरीय समाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम गुटबाजी की शिकार हो गई और ऐसी नौबत आ गई कि दल के ही दो नेताओं के समर्थक आपस में ही भीड़ गए। राजद के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे उदयनारायण चौधरी, पूर्व मंत्री रियाजुल मंसूरी, पूर्व विधायक रियाजुल हक राजू , प्रदेश प्रवक्ता अरूण यादव ,राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल,प्रदेश महासचिव अनिल चंद्र कुशवाहा,की उपस्थिति में मंचीय क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।धक्कम धुक्की , हाथापाई के बीच कुर्सी भी चली। यह स्थिति स्टेज पर बैठने और मंच संचालन को ले कर राजद नेताओं के बीच उत्पन्न हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रक्सौल के दो यदुवंशी कद्दावर नेता आमने सामने काफी तल्ख स्थिति में आ गए और देख लेने की बात तक होने लगी।
राजद जिलाध्यक्ष मोहम्मद नूर आलम स्टेज से मामला शांत कराने के लिए राजद नेता राम बाबू यादव...









