एसएसबी और आदापुर पुलिस ने लाखों रुपए के ब्राउन शुगर के साथ बाइक सवार तस्कर को पकड़ा
आदापुर।(Vor desk)।इंडो- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी बेलदरवा मठ के एसएसबी जवानों व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब एक लाख रुपये मूल्य के 10ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव निवासी सदिक अंसारी के पुत्र तबारक अंसारी के रूप में हुई है। एसएसबी सूत्रों के मुताबिक, 71 वी बटालियन को सूचना मिली कि ड्रग्स कारोबारी ड्रग्स की सप्लाई श्यामपुर बाजार में देने वाला है। जवानों ने मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से श्यामपुर बाजार में नाकेबन्दी कर दी और संदिग्ध वाहनों की तलाशी के दौरान हीरो होंडा साइन बाइक पर सवार तबारक अंसारी(40वर्ष )को ब्राउन सुगर जैसे नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार तस्कर के पास से बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक ल...









