रक्सौल में धूम धाम से मना77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह:शान से लहराया तिरंगा ध्वज,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही होड़!
रक्सौल।(Vor desk)।शहर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों सहित सामाजिक संगठनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इसी कड़ी में अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस कार्यालय पर एसडीपीओ मनीष आनंद, प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ कुमारी राखी, कस्टम कार्यालय पर सहायक आयुक्त राघवेंद्र साह, नप कार्यालय पर कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी,
व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष संजय पटेल,अनुमंडल अस्पताल में उपाधीक्षक डा स्वाति सपन,
रक्सौल शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार,रक्सौल थाना में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, हरैया थाना में थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, ए...









