वीरगंज में स्थित होटल में भारतीय पिता पुत्र की संदिग्ध मौत,नेपाल पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल!
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के वीरगंज में भानु चौक स्थित होटल शाह पैराडाइज में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ के कमरा नंबर 111 में भारत के त्रिपुरा के रहने वाले दो भारतीय नागरिकों, सजल आचारजी (67 वर्ष) और उनके बेटे सागर आचारजी (24 वर्ष), के शव पाए गए हैं।मौत की अवस्था संदिग्ध है।पुलिस ने मामले की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए परसा जिला के एसपी सुदीप पाठक ने कहा कि विभिन्न पहलुओं पर जांच और अग्रतर कारवाई शुरू कर दी गई है।
इधर,घटना के बाद सनसनी है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र ने बीते रविवार अक्टूबर की सुबह होटल में कमरा लिया था। मंगलवार शाम तक जब दरवाज़ा नहीं खुला,तब पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस टीम ने बगल के कमरे के वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर देखा, तो,बंद कमरे में बेटा सागर पंखे से लटका हुआ था और पिता सजल बिस्तर पर मृत पड़े हुए थेहोटल संचालक...









