वीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा गीता महोत्सव का आयोजन,महावाणिज्य दूत ने कहा-गीता मानव जीवन का पथप्रदर्शक ग्रंथ!
वीरगंज,नेपाल।(Vor desk)। भारत के महावाणिज्य दूतावास की पहल पर, वीरगंज में गीता महोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। महावाणिज्य दूतावास परिसर में आयोजित इस समारोह का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाना, आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना और भारत तथा नेपाल के बीच मैत्री संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना था।इस अवसर पर, महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीना ने इस बात पर प्रकाश डाला कि गीता महोत्सव यह स्पष्ट करता है कि भगवद् गीता मात्र एक धार्मिक पुस्तक न होकर, मानव जीवन को सही राह दिखाने वाला एक सार्वभौमिक मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि महाभारत के युद्धक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच हुए संवाद के रूप में प्रस्तुत यह ग्रंथ आज के दौर में भी उतना ही प्रासंगिक, जीवंत और प्रेरणादायक है। महावाणिज्य दूत ने गीता को एक ऐसा जीवंत पाठशाला बताया, जो शाश्वत सत्य, कर्त...









