Saturday, March 7

नेपाल

मैत्री पुल के सौंदर्यीकरण से निखरेगी सीमा की सूरत: नेपाल एपीएफ महानिरीक्षक ने किया बीरगंज-रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण

मैत्री पुल के सौंदर्यीकरण से निखरेगी सीमा की सूरत: नेपाल एपीएफ महानिरीक्षक ने किया बीरगंज-रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के महानिरीक्षक राजू अर्याल ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय मैत्री पुल और उसके आसपास के क्षेत्रों में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। इस उच्चस्तरीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ वहां की स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के व्यवस्थित विकास पर विशेष बल दिया। महानिरीक्षक अर्याल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नेपाल-भारत सीमा न केवल एक सुरक्षा घेरा है, बल्कि यह देश की गरिमा और पहचान से जुड़ा संवेदनशील स्थल भी है। इसलिए यहां सुरक्षा प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरणीय सुंदरता और स्वच्छता का तालमेल बिठाना अनिवार्य है। ​महानिरीक्षक ने सीमा क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और सार्वजनिक स्थानों के दीर्घकालीन संरक्षण की आवश्यकता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक बेहतर...
सरिसवा नदी प्रदूषण: वीरगंज के युवाओं ने उद्योग वाणिज्य संघ को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

सरिसवा नदी प्रदूषण: वीरगंज के युवाओं ने उद्योग वाणिज्य संघ को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। वीरगंज की जीवनरेखा मानी जाने वाली सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 'जेन-जी' (Gen Z) पीढ़ी के युवाओं ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। 'सरिसवा नदी बचाओ अभियान' के तहत युवाओं ने बुधवार को वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष हरि गौतम को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी चेतावनी दी है। युवाओं का कहना है कि यदि नदी को प्रदूषित कर रहे उद्योगों के खिलाफ 72 घंटों के भीतर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगामी शनिवार से उद्योग वाणिज्य संघ के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना और विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। ​पर्सा-बारा औद्योगिक कॉरिडोर के उद्योगों द्वारा पिछले तीन दशकों से नदी में जहरीला कचरा, रासायनिक अपशिष्ट और प्रदूषित पानी बहाया जा रहा है, जिससे नदी का अस्तित्व खतरे में है। अभियान के नेतृत्वकर्ता किसु सर्राफ के अनुसार, उद्योगों की इस मनमानी के कारण नदी के आसपास की दर्जनों...
रक्सौल बॉर्डर पर दबोचा गया सेना का ‘गद्दार’ जवान, नेपाल भागने की फिराक में था नार्को-आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

रक्सौल बॉर्डर पर दबोचा गया सेना का ‘गद्दार’ जवान, नेपाल भागने की फिराक में था नार्को-आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​खास बातें: ​बरामदगी: एक हैंड ग्रेनेड, 9mm पिस्टल और 907 ग्राम हेरोइन जब्त। ​खुलासा: सिरसा के महिला थाने पर हुए ग्रेनेड हमले का मुख्य साजिशकर्ता निकला। ​देशद्रोह: पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजता था सेना की गोपनीय जानकारी। ​ चंडीगढ़/रक्सौल।(Vor desk)।पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने देश की सुरक्षा और नशे के खिलाफ जंग में एक बड़ी सफलता हासिल की है।इस पुलिस टीम ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले स्थित रक्सौल बॉर्डर से भारतीय सेना के एक भगोड़े जवान, राजबीर सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में था। पंजाब पुलिस का दावा है कि राजबीर न केवल नार्को-आतंकी मॉड्यूल का अहम मोहरा है, बल्कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी भी कर रहा था। ​जासूसी के बदले ड्रग्स का सौदा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि राजबीर सि...
वीरगंज में ड्रग तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 45 ग्राम हेरोइन के साथ भारतीय नागरिक सहित चार गिरफ्तार

वीरगंज में ड्रग तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 45 ग्राम हेरोइन के साथ भारतीय नागरिक सहित चार गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज (पर्सा)।(Vor desk)। नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पर्सा पुलिस और ड्रग ब्यूरो ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस सफल ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ हेरोइन (ब्राउन शुगर) की खेप के साथ एक भारतीय नागरिक सहित कुल चार तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 15 स्थित प्रतिमा चौक सड़क खंड पर उस समय हुई, जब तस्कर नशीले पदार्थों की डिलीवरी देने की फिराक में थे। ​जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता और डीएसपी राजू कार्की के अनुसार, पुलिस को इस क्षेत्र में नशीले पदार्थों की आवाजाही की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर बसपार्क पुलिस चौकी और मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो की एक संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वीरगंज के बिंदवासिनी निवासी शंभू राउत कम्कर क...
वीरगंज में बांग्लादेशी हिंसा के विरुद्ध फूटा आक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने झंडा जलाकर जताया विरोध

वीरगंज में बांग्लादेशी हिंसा के विरुद्ध फूटा आक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने झंडा जलाकर जताया विरोध

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज (पर्सा),नेपाल।(Vor desk)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे सुनियोजित हमलों, हत्याओं और उत्पीड़न के खिलाफ शनिवार को नेपाल के वीरगंज में जबरदस्त जनाक्रोश देखा गया। विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर आयोजित इस विशाल विरोध प्रदर्शन ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शनिवार शाम को वीरगंज की सड़कें विरोध के नारों से गूंज उठीं और प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे इस अमानवीय कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ​विरोध जुलूस का शुभारंभ वीरगंज के ऐतिहासिक माईस्थान मंदिर परिसर से हुआ। प्रदर्शनकारी नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। युवाओं के नेतृत्व में निकला यह जुलूस जैसे ही शहर के मुख्य केंद्र घंटाघर पहुंचा, वहां आक्रोश चरम पर दिखा। बांग्लादेशी कट्टरपंथियों और वहां की सरकार की कार्यप्रणाली के ख...
जेन-जी’ युवाओं ने सरिसवा नदी को बचाने के लिए खोला मोर्चा,नदी का जहरीला पानी बोतल भर कर जिला प्रशासन और महानगरपालिका को उपहार के रूप में सौंपा,एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम!

जेन-जी’ युवाओं ने सरिसवा नदी को बचाने के लिए खोला मोर्चा,नदी का जहरीला पानी बोतल भर कर जिला प्रशासन और महानगरपालिका को उपहार के रूप में सौंपा,एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।लगभग तीन दशकों से प्रदूषण और अतिक्रमण की मार झेल रही वीरगंज की सिर्सिया(सरिसवा ) नदी को बचाने के लिए स्थानीय युवाओं ने एक अनोखा और दबावपूर्ण अभियान शुरू किया है। शनिवार सुबह वीरगंज के करीब 30 'जेन-जी' युवाओं ने रानीघाट स्थित नदी से 20 बोतलों में काला और जहरीला पानी भरा और उन्हें उपहार स्वरूप जिला प्रशासन कार्यालय (सीडीओ) और वीरगंज महानगरपालिका के कार्यालय में जाकर अधिकारियों को सौंप दिया। युवाओं का कहना है कि पर्सा-बारा औद्योगिक कॉरिडोर के उद्योग बिना किसी शोधन के रसायनयुक्त पानी और कचरा सीधे नदी में बहा रहे हैं, जिससे यह जीवनदायिनी नदी अब नाले में तब्दील हो चुकी है।​इस अभियान का नेतृत्व कर रहे किसु सर्राफ के मुताबिक, महानगरपालिका और अन्य निकायों के पिछले प्रयास विफल होने के कारण अब युवाओं ने खुद कमान संभाली है। उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो नदी के साफ होन...
अपनी बाल नोंच कर खा गई महिला, पेट से निकला डेढ़ किलो का बाल का रोल, पेट के दर्द से परेशान थी महिला

अपनी बाल नोंच कर खा गई महिला, पेट से निकला डेढ़ किलो का बाल का रोल, पेट के दर्द से परेशान थी महिला

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में एक ऐसा केस सामने आया जिसे देखकर अनुभवी डॉक्टर भी दंग रह गए। यहाँ वीरगंज,परसा नेपाल की रहने वाली एक 37 वर्षीया नेपाली महिला सोथी चौधरी के पेट का सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने 1 किलो 500 ग्राम वजनी बालों का गुच्छा निकाला है। यह महिला लंबे समय से पेट के असहनीय दर्द और भूख न लगने की समस्या से जूझ रही थी, लेकिन कई जगह इलाज के बावजूद मर्ज पकड़ में नहीं आ रहा था। ​एसआरपी हॉस्पिटल के डायरेक्टर सह विख्यात सर्जन डॉ. सुजीत कुमार ने जब महिला की एंडोस्कोपी की, तो सच्चाई सामने आई। महिला के पेट में बालों का एक बड़ा और सख्त रोल जमा था। डॉ. कुमार ने बताया कि इस दुर्लभ बीमारी को 'ट्राइकोबेज़ोआर' कहा जाता है। यह मामला जितना चिकित्सा से जुड़ा है, उतना ही मानसिक स्वास्थ्य से भी। इसमें मरीज मनोवैज्ञानिक दबा...
​🇮🇳🇳🇵 नेपाल सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: भारतीय ₹200 और ₹500 के नोटों को सीमा पार ले जाने की अनुमति, सीमा ₹25,000 निर्धारित!

​🇮🇳🇳🇵 नेपाल सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: भारतीय ₹200 और ₹500 के नोटों को सीमा पार ले जाने की अनुमति, सीमा ₹25,000 निर्धारित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू,15दिसंबर2025।(Vor desk)। नेपाल सरकार ने नेपाल-भारत वित्तीय लेन-देन और सीमापार आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मंत्रिपरिषद ने भारतीय ₹200 और ₹500 मूल्यवर्ग के नोटों को अब प्रति व्यक्ति अधिकतम ₹25,000 (भारतीय मुद्रा) तक नेपाल और भारत के बीच सीमा पार ले जाने की आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है। ​यह सुविधा दोनों देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी, जिससे वे भारत से नेपाल में ये नोट ला सकते हैं या नेपाल से भारत ले जा सकते हैं। इस संबंध में सरकार के प्रवक्ता और संचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जगदीश खरेल ने आज मंत्रिमंडल के फैसले की घोषणा की। ​यह ध्यान रखना आवश्यक है कि यह नई व्यवस्था केवल उन भारतीय नोटों पर लागू होगी जो 9 नवंबर 2016 की तारीख के बाद जारी किए गए हैं, यानी केवल नई शृंखला के वैध नोट ही इस अनुमति के दायरे में आएंगे। ​नेपाल ...
भारत-नेपाल सीमा पर ₹3 करोड़ की चरस तस्करी रैकेट का भंडाफोड़: नेपाल के चर्चित तस्कर मेघराज सहित अंतराष्ट्रीय गिरोह के 6 गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर ₹3 करोड़ की चरस तस्करी रैकेट का भंडाफोड़: नेपाल के चर्चित तस्कर मेघराज सहित अंतराष्ट्रीय गिरोह के 6 गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण, बिहार)।(Vor desk)। भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर चल रहे एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय चरस तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रक्सौल पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन करोड़ रुपए मूल्य की दस किलोग्राम चरस के साथ छह अंतरराज्यीय और सीमा पार तस्करों को गिरफ्तार किया है।​ ऑपरेशन में मिली सफलता ​गुप्त सूचना के आधार पर, रक्सौल के एसडीपीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि तस्कर नेपाल की तरफ से एक काले रंग की थार गाड़ी (राजस्थान नंबर) में चरस लेकर भारतीय सीमा स्थित कस्टम की ओर आ रहे हैं।​प्रथम गिरफ्तारी (रक्सौल सीमा): जांच के दौरान थार गाड़ी से 7 किलोग्राम चरस बरामद हुई। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमे ​टीकम चंद्र गोयल और अशोक अग्रव...
वीरगंज में 10 लाख नेपाली नोट के साथ रक्सौल का एक व्यक्ति गिरफ्तार

वीरगंज में 10 लाख नेपाली नोट के साथ रक्सौल का एक व्यक्ति गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल पुलिस ने वीरगंज के रजत जयंती चौक से हुंडी कारोबार में शामिल एक भारतीय व्यक्ति को दस लाख नेपाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति भारतीय सीमा से सटे रक्सौल का निवासी है।​जिला पुलिस कार्यालय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से रक्सौल से वीरगंज की ओर आ रहे एक युवक को रजत जयंती चौक पर रोका गया और उसकी जाँच की गई। जाँच के दौरान, मोटरसाइकिल के एयर फिल्टर बॉक्स में छिपाकर रखे गए नेपाली नोट बरामद हुए। बरामद नोटों में 1,000 रुपये के 700 पीस (7 लाख रुपये) और 500 रुपये के 600 पीस (3 लाख रुपये) शामिल थे, जिनकी कुल कीमत दस लाख नेपाली रुपये है।​गिरफ्तार किए गए युवक के पास से इस नेपाली मुद्रा की उत्पत्ति, गंतव्य या उपयोग के संबंध में कोई वैध दस्तावेज़ नहीं मिला। इसके आधार पर, नेपाल पुलिस ने अवैध मुद्रा कारोबार (तस्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!