रक्सौल में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का होगा निर्माण, विधानसभा में बिहार बजट में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा से क्षेत्र में हर्ष !
भूमि अधिग्रहण के लिए 211 करोड़ का आवंटन
139 एकड़ भूमि का हो रहा अधिग्रहण
हवाई सेवा चालू होने से भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक रिश्ते और होंगे सुदृढ़
रक्सौल ।(Vor desk)। सामरिक व व्यवसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सीमाई शहर रक्सौल में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण होगा।बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान उपमुख्य मंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बजट पेश करते हुए इसकी विधिवत घोषणा की।वर्ष 1962 में भारत व चीन युद्ध के समय यहां एयरपोर्ट की स्थापना हुई थी। जिस एयरपोर्ट से कलिंगा एवं बुद्धा नामक विमान पटना और भागलपुर के लिए उड़ान भरने लगा था। लेकिन मात्र साल भर के बाद ही उस उड़ान को बंद कर दिया गया। तबसे यह एयरपोर्ट वीरान पड़ा हुआ था।हालाकि,अब इस एयरपोर्ट को चालू करने की कवायद तेज हुई है। संसद में मामला उठने और जन आवाज बुलंद होने से उड़ान योजना के तहत इसके संचालन ...









