नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार मिश्र ने रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के 8 योजनाओं का किया उद्घाटन,19योजनाओं का किया शिलान्यास!
रक्सौल।(Vor desk)।सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार मिश्र शनिवार को रक्सौल पहुंचे,जहां विधायक आवास पर भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा के साथ ही मुख्य पथ स्थित पुराने नगर परिषद कार्यालय में पहुंचने पर सभापति धुरपति देवी,उप सभापति पुष्पा देवी, ईओ ई मनीष कुमार,एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ,एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार सहित अन्य पार्षदों ने भी बुके देकर स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि महागठबंधन की जो नूरा कुश्ती है,वह स्वार्थ की राजनीति से प्रेरित है ।अभी वहां कोई मुख्यमंत्री तय नहीं हैकांग्रेस अपने पक्ष में है ।जबकि एनडीए में सभी तय है।
श्री मिश्र ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में एक बैठक भी की जिसमे उन्होंने रक्सौल के विकास की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि नेपाल से निकलने वाली सरीसवा नदी के प्रदूषण मुक्ति और नगर के जल निकासी प्रबंध के लिए रक्सौल में 76करोड़ की लागत से सिवरेज ट्रीटमे...








