नेपाल यात्रा के दौरान 4 लाख 25 हजार रुपये तक नकद भारतीय मुद्रा ले जा सकेंगे भारतीय पर्यटक,नए बजट के प्रवधान से सीमा क्षेत्र में हर्ष!
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल की मनोरम वादियों में सैर सपाटा करने जाने वाले भारतीय पर्यटकों और धार्मिक यात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब वे नेपाल यात्रा के दौरान अपने साथ 4 लाख 25 हजार रुपये तक नकद भारतीय मुद्रा ले जा सकेंगे। पहले यह सीमा केवल 25 हजार रुपये तक ही सीमित थी। नेपाल की केपी ओली सरकार ने अपने हालिया आर्थिक बजट में इस संशोधन की घोषणा की है। नेपाल के अर्थ मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल ने बजट भाषण में यह प्रावधान रखा, जिसमें अब भारतीय पर्यटक 4.25 लाख रुपये नकद लेकर नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि, इस व्यवस्था के पूर्ण रूप से लागू होने में 1 से 2 महीने का समय लग सकता है।
बजट में विदेशी मुद्रा के लिए नया प्रावधान
बजट भाषण के बिंदु संख्या 405 में मंत्री पौडेल ने बताया कि नेपाल में हवाई या स्थल मार्ग से आने वाले यात्रियों को अब 5,000 अमेरिक...









