नेपाल सरकार आतंकवाद के खिलाफ करे सख्त कार्रवाई,बंद करे पाकिस्तानी दूतावास:विनय यादव
रक्सौल।(Vor desk)।राष्ट्रीय एकता अभियान पर्सा द्वारा वीरगंज में आयोजित "जेहादी आतंकवाद और मधेश - नेपाल की सुरक्षा चुनौती" विषयक गोष्ठी कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत-नेपाल खुले सीमा का दुरुपयोग करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों द्वारा नेपाल में आंतरिक सुरक्षा चुनौती बढ़ाने को ले कर गंभीर चिंता व्यक्त की।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि राष्ट्रीय एकता अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का एकमात्र देश है जो आतंकवाद का कारखाना चलाता है और दुनिया भर में सप्लाई करता है। उन्होंने कहा कि नेपाल स्थित पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारी इस कार्य में प्रत्यक्ष रूप से संलग्न हैं।उन्होंने नेपाल सरकार को पाकिस्तानी आतंकी गतिविधि को ले कर सतर्क रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि पहले भी पाक दूतावास के कई कर्मियों को देश निकाला मिल चुका है।उन्होंने काठमांडू स्थित पा...









