रक्सौल में मैट्रिक परीक्षा का आगाज़: एसडीएम और एसडीपीओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण
हजारीमल और कस्तूरबा सहित पांच प्रमुख केंद्रों पर पहुँचे अधिकारी, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रही पहले दिन की परीक्षा
रक्सौल ।(Vor desk)।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को रक्सौल अनुमंडल में उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए एसडीएम मनीष कुमार और एसडीपीओ मनीष आनंद ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।
इन केंद्रों का लिया गया जायजा
प्रशासनिक टीम ने रक्सौल के पांच प्रमुख केंद्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, जिनमें शामिल हैं:
हजारीमल उच्च विद्यालय
कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय
शिवशंकर सिंह उच्च विद्यालय
चंद्रशील स्कूल
संत बेसिल स्कूल
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, परीक्षार्थ...









