नियोजित शिक्षकों ने जलाई नई सेवा शर्त की नियमावली,बिहार सरकार के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन
रक्सौल/आदापुर।( vor desk )।स्थानीय बीआरसी परिसर में नियोजित शिक्षकों ने सरकार द्वारा जारी नई सेवा शर्त की नियमावली की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर शिक्षको ने बिहार सरकार की जमकर बखिया उधेड़ते हुए कहा कि उन्हें यह नियमावली कतई मंजूर नही है।हड़ताली शिक्षकों से हड़ताल समाप्त करने के दौरान सरकार ने वादा किया था की सामान्य स्थिति होने पर संघ से वार्ता कर मांगों के सन्दर्भ में न्यायोचित कदम उठाया जाएगा।उसे नजरअंदाज करते हुए सूबे की नीतीश सरकार ने कथनी को करनी में बदलने में असफल रही है।
नई सेवा शर्त नियमावली में पुरुष शिक्षकों के लिए म्यूचुअल स्थानांतरण का होना काफ़ी मुश्किल है।तीन सौ दिन ईएल के बदले 120 दिन ,एमएसीपी के लाभ से वंचित करना, सेवा निरन्तरता में वरीयता का लाभ नहीं देना तथा भूतलक्षी प्रभाव से बढ़ोतरी राशि नही देकर भविष्य में देने का वायदा करना , अस्पष्ट ...









