Thursday, March 12

सीमांचल

एसडीबीएम कॉलेज में हो रहे अवैध उगाही को ले कर हुआ हंगामा, युवा सहयोग दल ने किया जम कर विरोध!

एसडीबीएम कॉलेज में हो रहे अवैध उगाही को ले कर हुआ हंगामा, युवा सहयोग दल ने किया जम कर विरोध!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk) ।कोरोना काल मे एक ओर जहां छात्र फी व और फॉर्म भरने की राशि को ले कर परेशान हैं।वहीं कॉलेज में अवैध उगाही जारी है। इसी क्रम में शहर के सभी +2 स्कूलों एवं कॉलेजों सहित खासकर एसडीबीएम महिला कॉलेज में दाखिले और इंटर मार्कशीट, महाविद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र एवं चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर अधिक रकम वसूले जाने का आरोप लगा है। इसके विरोध में छात्र एकता, युवा सहयोग दल के सदस्यों ने जम कर विरोध किया । छात्रों व संगठन सदस्यों ने हंगामा कर कॉलेज परिसर में धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी है। दल ने आरोप लगाया है कि कई दिनों से इंटरमीडिएट कॉलेजों में दाखिले चल रहे हैं, जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए नियमों को अनदेखा कर कॉलेज प्रशासन द्वारा नए नियम लागू कर छात्र छात्राओं से अवैध वसूली किया जा रहा है। जिसकी सूचना मिलने के बावजूद भी आखिर किस वजह से शिक्षा विभा...
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजद की ली सदस्यता,सुरेश यादव ने कहा-भाजपा से हो रहा मोह भंग,बनेगी राजद की सरकार!

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजद की ली सदस्यता,सुरेश यादव ने कहा-भाजपा से हो रहा मोह भंग,बनेगी राजद की सरकार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विधान सभा चुनाव से पहले दल बदल की होड़ शुरू हो गई है।एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ली। राष्ट्रीय जनता दल अनुमंडलीय कार्यालय रक्सौल में गुरुवार को राजद के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव के नेतृत्व मे कनना गांव निवासी सुरेंद्र सिंह व कनूनीया गावँ निवासी संजेश सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ राजद का दामन थामा ।राजद के सदस्यता लेने वालों में सुरेंद्र सिंह,संजेश कुमार सिंह,प्रदीप दास, सन्तोष महतो,ललन प्रसाद,छठु महतो,लालबाबू पासवान,गोपीचंद बैठा,ऋषि महतो,सुखल महतो,रामजी कुमार,कुणाल कुमार समेत अन्य शामिल हैं। मौके पर राजद नेता सुरेश यादव ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के छलावे से ऊब चुकी है। अब उनके कुकर्मो को जनता बेनकाब करेगी कोरोना जैसे वैश्विक आपदा मे उनके द्वारा किए गए काले कारनामो से जनता त्रस्त है। इसका जवाब आगामी विधान सभा च...
मतदान केंद्रों की अद्यतन स्थिति जांच कर शीघ्र रिपोर्ट करें: एसडियो आरती

मतदान केंद्रों की अद्यतन स्थिति जांच कर शीघ्र रिपोर्ट करें: एसडियो आरती

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।आगामी विधानसभा चुनाव 2020 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।इसमें आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए इस कार्य मे पूर्ण रूप से सजगता व पारदर्शिता बरतनी होगी। उक्त बातें निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ आरती ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारी को लेकर आयोजित 10 रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेटों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं। एसडीओ आरती ने इस दौरान चुनाव सम्बन्धी नए दिशा निर्देश से भी अवगत कराते हुए कहा कि नियमो का शत प्रतिशत अनुपालन कर्यव्य है।जिसमे कोई कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक:एसडीओ आरती ने दिए निर्देश उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से अपने - अपने क्षेत्र में जाकर मतदान केंद्रों व उसमें पेयजल, शौचालय, बिजली ...
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ समेत शहर के प्रमुख व्यवसायियों ने गोपीराम धनोठिया को दी श्रद्धांजली!

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ समेत शहर के प्रमुख व्यवसायियों ने गोपीराम धनोठिया को दी श्रद्धांजली!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ सांगठनिक जिला रक्सौल के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रकोष्ठ के महामंत्री, पदाधिकारी गण एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गणेश धनोठिया के पिता गोपीराम धनोठिया के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रकोष्ठ के सह संयोजक सह जिला महामंत्री शिवपूजन प्रसाद ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आदरणीय गोपीराम जी धनोठिया के आकस्मिक देहावसान से एक प्रबुद्ध समाजसेवी एवं व्यापारी का हमारे बीच से उठ जाना बहुत दुःखद है। उनके मृदु स्वभाव व परिपक्व बुद्धि के कारण समाज के सभी वर्गों में प्रेम और सम्मान के अधिकारी बने रहे। इस कठिन समय में ईश्वर उनके समस्त परिवार को सबलता और धैर्य प्रदान करें। उनकी स्मृति में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से श्रद्धांजलि ...
रक्सौल नगर परिषद के उपसभापति पद पर निर्विरोध चुनी गई रोहिणी साह,कहा-रक्सौल की बेहतरी के लिए करूंगी हर सम्भव प्रयास!

रक्सौल नगर परिषद के उपसभापति पद पर निर्विरोध चुनी गई रोहिणी साह,कहा-रक्सौल की बेहतरी के लिए करूंगी हर सम्भव प्रयास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
21 पार्षद दिखें पक्ष में, जबकि 06 पार्षद रहे अनुपस्थित रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के उपसभापति काशीनाथ प्रसाद पर अविश्वास प्रस्ताव के बाद कुर्सी छीनने से रिक्त पड़े इस पद के लिए लंबे इंतजार के बाद बुधवार को चुनाव हुआ। इसमे रक्सौल नगर परिषद के उप सभापति पद पर बप्पी साह की पत्नी व वार्ड 12 की नगर पार्षद रोहिणी साह को निर्विरोध चुन लिया गया।उनके विरुद्ध किसी ने उम्मीदवारी नही दी। रोहिणी साह के पक्ष में सभापति समेत कुल 21 पार्षदो का समर्थन दिखा। विपक्ष में उम्मीदवारी नही होने से निर्विरोध चुने जाने के बाद जिला से आये चुनाव प्रेक्षक व अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी रविन्द्र नाथ चौधरी की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ आरती ने उन्हें प्रमाण-पत्र देने के बाद पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर एजीएम आनंद प्रकाश, कार्यपालक पद...
रक्सौल नगर परिषद के उप सभापति का चुनाव आज,नगर पार्षद रोहणी साह प्रबल दावेदार

रक्सौल नगर परिषद के उप सभापति का चुनाव आज,नगर पार्षद रोहणी साह प्रबल दावेदार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk।रक्सौल के नगर परिषद के उप सभापति के चुनाव को ले कर बुधवार को गहमा गहमी है। अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में नगर परिषद के उप सभापति का चुनाव निर्धारित है। चुनाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर के पांच सौ मीटर की परिधि में लागू 144 (निषेधाज्ञा) लागू की गई है।वहीं,किसी भी प्रकार की विजय जुलुश निकालने पर रोक लगा दी गई है। इधर, चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्य द्वार पर दो एवं अन्य तीन सहित पांच दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सशस्त्र बलों के साथ की गई है। जबकि,चुनाव प्रेक्षक के रूप में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रविन्द्र कुमार चौधरी मौजूद रहेंगे।तो,एस डी ओ आरती निर्वाचन पदाधिकारी हैं।जिनके देख रेख में चुनाव होगा।बता दे कि पिछले 13 जुलाई को नप के 25 पार्षदों में 18 पार्षदों ने उपमुख्य पार्षद काशी नाथ प्रसा...
रक्सौल के एसडीपीओ बने सागर कुमार, संजय कुमार झा का हुआ बिहार सैन्य पुलिस( डुमराव) तबादला!

रक्सौल के एसडीपीओ बने सागर कुमार, संजय कुमार झा का हुआ बिहार सैन्य पुलिस( डुमराव) तबादला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसडीपीओ संजय कुमार झा भारतीय पुलिस सेवा के तेज तर्रार अधिकारी सागर कुमार को बनाया गया रक्सौल का एसडीपीओ रक्सौल।( vor desk )।बिहार में आगामी चुनाव को देखते हुए मंगलवार को बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षक का तबादला हुआ है।इसमे रक्सौल के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार झा का भी तबादला कर दिया गया है।उन्हें बिहार सैन्य पुलिस-4( डुमराँव )स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि, रक्सौल में युवा व तेज तर्रार एसडीपीओ सागर कुमार की पोस्टिंग की गई है।इससे पहले भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री कुमार गया के सहायक पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) के पद पर पदस्थापित थे। सागर कुमार बने एसडीपीओ रक्सौल नम्बर 77 एसडीपीओ संजय झा का तबादला पूमा -मुफ़्ती ड्यूल शो( रूम रक्सौल) ...
सीएम ने विडिओ कांफ्रेंसिंग के जरिये रक्सौल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 9 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का किया उद्घाटन!

सीएम ने विडिओ कांफ्रेंसिंग के जरिये रक्सौल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 9 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का किया उद्घाटन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में वीडीओ कॉफ्रेसिंग के माध्यम से 9 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों का शुभारंभ किया गया. पटना से वीडीओ लिंक के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी स्कूलो में वर्ग नवम के पढ़ाई और नामाकंन की शुरूआत हुयी. प्रखंड के परसौना तपसी, लौकरीया, सीसवा, नोनियाडिह, हरदीया, सेनवरीया, भरवलिया, भेलाही व सौनाहा मध्य विद्यालय को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में बदला गया है. इसके बाद अब यहां पर वर्ग 9 और 10 की पढ़ाई हो सकेगी. जिससे ग्रामीण इलाको के बच्चों को काफी फायदा होगा. इधर, प्रखंड के परसौना तपसी पंचायत में सोमवार को एक राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसौना तपसी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीएम के द्वारा वीडीओ लिंक से उद‍्घाटन किये जाने के बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बृजकिशोर यादव, पूर्व मुखिया शत्रुधन सिंह, प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ...
अब सब्जी व मांस – मछली की दुकानें सुबह 6 से 11बजे तक व शाम में 4 से 6.30 बजे तक खुलेगी

अब सब्जी व मांस – मछली की दुकानें सुबह 6 से 11बजे तक व शाम में 4 से 6.30 बजे तक खुलेगी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार सरकार ने सब्जी व मांस मछली की दुकानों को खोलने को ले कर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं।अपर मुख्य सचिव (बिहार सरकार पटना )के निर्देश पर आयोजित सी.एम.जी की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार कोविड -19 के अंतर्गत अनलॉक -3 की अवधि में राज्य सरकार के द्वारा 06 सितम्बर 20 तक लागू की गयी नयी शर्तों के अधीन सब्जी मांस तथा मछली की दुकानों को खोलने के समय मे संशोधन किया गया है । जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण शीर्षत कपिल अशोक ने संशोधन की गयी समय के अनुसार जिला, अनुमंडल,प्रखंड ,मुख्यालयों में 25 अगस्त 2020 से 06 सितंबर 2020 तक सब्जी मांस तथा मछली की दुकानें प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक तथा अपराह्न 4 बजे से शाम 6: 30 तक खुलेगी।वहीं सोशल डिस्टेंस तथा मास्क आदि अनिवार्यता के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। गली मोहल्ले में ठेला के माध्यम से सब्जी की बिक्री निर्धारित समय के...
भूमि संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन मेरी पहली प्राथमिकता: भूमि उप समाहर्ता राम दुलार राम

भूमि संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन मेरी पहली प्राथमिकता: भूमि उप समाहर्ता राम दुलार राम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk। भूमि संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।उक्त बातें रक्सौल के नव पदस्थापित भूमि उप समाहर्ता रामदुलार राम ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण करने के उपरांत कहीं। भूमि उप समाहर्ता राम दुलार राम उन्होंने पत्रकारों से बात चीत में कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त होने वाले सेवाओं को ससमय उपलब्ध कराना भी उनका मुख्य कार्य होगा।कहा कि अब कर्मियों की लेटलतीफी व लापरवाही नहीं चलेगी। विभागीय कर्मियों को समय से कार्यालय आना होगा तथा ससमय अपने कार्यो का निष्पादन करना होगा।कार्यो में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोताही बरतने वालों पर विधि - सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मौके पर निवर्तमान भूमि उप समाहर्ता मनीष कुमार,सीओ विजय कुमार, जद यू सूरेश कुमार,जद यू नेत्री स...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!