विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में राजग गठबन्धन के भाजपा का बोलबाला, चंपारण में जदयू महज चार सीटों पर सिमटी!
कयासों के बीच टिकट बंटवारे को लेकर बढ़ी संभावित प्रत्याशियों की बेचैनी,व्यापक उलट -फेर की आशंका!
रक्सौल।(vor desk )।चम्पारण के विधानसभाई इतिहास में पहली बार बीजेपी राजग गठबंधन में सर्वाधिक सीटों पर लड़ेगी।गठबंधन का सत्ताधारी दल बीस सीटों में से महज चार सीटों पर अपनी दावेदारी बरकरार रखा है,जिसमें पश्चिमी चम्पारण के सिकटा में निवर्तमान मंत्री खुर्शीद आलम के लिए छोड़ा गया है।
एनडीए में सीटों के लिए जारी गतिरोध खत्म हो गया।मंगलवार को एनडीए ने साफ कर दिया कि जनता दल यू 122 व बीजेपी 121 विधान सभा सीट पर लड़ेगी।
इसमे पूर्वी चम्पारण के 12 विधान सभा में नरकटिया व केसरिया में जनता दल यू लड़ेगी।जबकि, इसके आलावे 10 सीटों पर बीजेपी लड़ेगी,जिसमे ,रक्सौल और सुगौली शामिल है।यह घोषणा सीएम नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम सुशील मोदी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल समेत अन्य शिर्ष नेताओं न...









