नेपाल के कोविड नियंत्रण समिति ने की बॉर्डर को पूर्ण रूप से खोलने व भारतीय वाहनों को इन्ट्री देने की सिफारिश!
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण को ले कर पिछले एक वर्ष से नियंत्रित नेपाल - भारत की सीमा को अधिकृत रूप से खोलने व भारत-नेपाल मैत्री बस के परिचालन समेत भारतीय वाहनों को इन्ट्री देने की तैयारी शुरू हो गई है।
नेपाल के कोविड 19 संकट व्यवस्थापन केंद्र ( सीसीएमसी) ने मन्त्रिपरिषद को दोनो देशों के बीच यातायात संचालन की सिफारिश की है।अगर ऐसा हुआ ,तो,होली पर्व के अवसर पर दोनो देशों के लिए काफी फायदेमंद होगा।वहीं, सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार को भी गति मिलेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक,गुरुवार को प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय में हुई सिसिएमसी की बैठक में नेपाल र भारत के बीच यातायात संचालन की सिफारिश की गई है।
सिफारिश में रक्सौल समेत विभिन्न 13 रूट से भारत-नेपाल मैत्री बस व अन्य सेवा का परिचालन शुरू किये जाने को हरी झंडी दी गई है।इसमे बिहार,यूपी आदि राज्यो से पर...









