जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एसएवी स्कूल के अब्दुल रहमान व अनुष्का ने लहराया परचम!
रक्सौल।( vor desk )।जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रक्सौल एस. ए.वी. के बच्चो ने परचम लहराया है। 14 वर्ष से छोटे उम्र के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में अब्दुर रहमान ने जहा हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया ,वहीं अनुष्का कुमारी ने दौड़ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियगिता 13 और 14 मार्च को मोतिहारी में आयोजित की गई थी। जहां विजेताओं को गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने पुरस्कार दिया। विद्यालय के कोच पशुपति लाल ने इनकी सफलता का श्रेय इनके लगन और मेहनत को दिया है।
एसएवी विद्यालय में इन बच्चो की सफलता पर एक कार्यक्रम आयोजित कर अन्य छात्रों को भी खेल कूद में भाग लेकर देश स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य साइमन रेक्स ने कहा कि छात्रों में खेल कूद के प्रति आकर्षण होना जरूरी है। जह...









