केसीटीसी कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य स्व0 प्रो0 ज्वाला श्रीवास्तव की 96वीं जयंती मनी!
रक्सौल।( vor desk )।प्रो० ज्वाला प्रसाद श्रीवास्तव ने रक्सौल में उच्च शिक्षा की ज्योति जला कर लाखों को उच्च शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया ।उक्त बातें मंगलवार को केसीटीसी कॉलेज रक्सौल के संस्थापक प्राचार्य सह सचिव स्व० प्रो० ज्वाला प्रसाद श्रीवास्तव की 96 जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो० डा० अनिल कुमार सिन्हा ने कही । प्रो० सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय प्रसाद बीरगंज में ठाकुर राम बहुमुखी क्यांपस एवं रक्सौल में कॉलेज के संस्थापक थे जिन्होंने यहां स्वर्गीय रामेश्वर लाल मस्कारा, स्वर्गीय लालपरेखा मिश्र एवं स्वर्गीय किशनलाल अग्रवाल के साथ मिलकर उच्च शिक्षा हेतु कॉलेज की स्थापना 1971 में की जो बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
कॉलेज में उनके द्वारा नियुक्त कई शिक्षक...









