Saturday, March 14

सीमांचल

बालक के अपहरण व हत्या का आरोपी रक्सौल में हथियार समेत गिरफ्तार

बालक के अपहरण व हत्या का आरोपी रक्सौल में हथियार समेत गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रामगढ़वा थाना के कांड संख्या 261/2020 हत्यकांड एवं आर्म्स एक्ट के अभियुक्त रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुशहरी गाँव निवासी रामाशीष प्रसाद कुशवाहा के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी सह प्रशिक्षु आईपीएस सागर कुमार झा के नेतृत्व में रक्सौल थाना क्षेत्र के बाटा चौक से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी सागर कुमार झा ने बताया कि उक्त अभियुक्त गत सितंबर माह में एक आठ वर्षीय बालक आदित्य कुमार का अपहरण करने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिसपर धारा 363/364/302/201/120 बी/34 भा. द. वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट का मामला गत 18 सितंबर को दर्ज किया गया था। वहीं अभियुक्त के पास से आर्म्स व खोखे के साथ बरामद किया गया है। वहीं, छापेमारी टीम में डीएसपी श्री सागर के साथ पुलिस एसआई संतोष कुमार, एसआई संतोष सिंह, तकनीकी शाखा के मनीष कुमार ...
भारत बन्द के क्रम में काठमांडू- दिल्ली राज मार्ग रहा घण्टों अवरुध्द,महागठबन्धन ने किया विरोध प्रदर्शन!

भारत बन्द के क्रम में काठमांडू- दिल्ली राज मार्ग रहा घण्टों अवरुध्द,महागठबन्धन ने किया विरोध प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ मंगलवार को भारत बन्द का आयोजन किया गया।इस क्रम में महागठबंधन नेताओं -कार्यकर्ताओं ने काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग को अवरुध्द कर रक्सौल में विरोध प्रदर्शन किया।जिससे घण्टों आवागमन बाधित रहा।इस दौरान शहर के कोइरी टोला नहर चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।टायर फूंके गए।धरना का आयोजन हुआ।उधर,रामगढ़वा,आदापुर व छौड़ादानो में भी विरोध प्रदर्शन हुए।नरकटिया विधान सभा के राजद विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने भी कृषि कानून का जम कर विरोध किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के समय 1919 में राॅलेट एक्ट काला कानून जो लाया था ठीक उसी प्रकार 101 वर्ष बाद किसान विरोधी कानून लाया गया है ।बार-बार सरकार जो किसान संगठन के नेतृत्वकर्ताओ से जो वार्ता जो कर रही है वो केवल बेनतीजा हो रहा है। जबकि किसान संगठनों का एक स्वर में कहना है कि क...
कृषि कानून को रद्द करने से कम हमे कुछ भी मंजूर नहीं,कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ:लवली शाह

कृषि कानून को रद्द करने से कम हमे कुछ भी मंजूर नहीं,कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ:लवली शाह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कांग्रेस नेत्री लवली शाह ने कहा कि नए कृषि कानून को रद्द करने से कम कुछ भी हमे मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा, केंद्र को कृषकों की मांगे स्वीकार करनी ही होगी. हम केवल किसानों का हित चाहते हैं. लवली ने कहा कि कृषि विरोधी कानूनों को तुरंत रद्द किया जाए और बिजली के निजीकरण पर रोक लगाई जाए. इससे केवल किसान का रोजगार ही खत्म नहीं होगा बल्कि आम जनता भी प्रभावित होगी. जिस युवा वर्ग को इस सरकार से बड़ी उम्मीदें थी, आज उन युवाओं के सपने पूरी तरह टूट चुके हैं. यही सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कहती थी, लेकिन आज दोगुनी तो क्या, बड़े कॉरपोरेट घरानों के हक में लगातार कानून बनाने पर लगी हुई है. उन्होंने कहा कि हमने पिछले कई माह से किसानों की लड़ाई लड़ते हुए देखा है कि यह सरकार पूरी तरह तानाशाह पर तुली है. लेकिन दुनिया का इतिहास है कि हिटलर जैसे तानाशाह शासकों क...
रामगढ़वा में यात्री बस पुल से नीचे गिरी, चालक की मौत

रामगढ़वा में यात्री बस पुल से नीचे गिरी, चालक की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमहल चौक के समीप सोमवार की अहले सुबह रक्सौल से मोतिहारी की ओर जा रही मिश्रा बन्धु नामक यात्री बस पुल के रेलिंग से टकरा जाने के कारण नीचे गिर गयी ।जिसके कारण उक्त बस के चालक की मौत हो गयी ।मृत चालक राज किशोर हजरा पिता कवल हजरा ग्राम संग्राम पुर थाना संग्रामपुर का निवासी बताया जाता है ।पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि सोमवार की अहले सुबह घटना के बाबत जानकारी मिली कि सेमहल चौक के पास एक यात्री बस पलट गई है ।सूचना मिलते रामगढ़वा पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त बस से दबे चालक का शव को निकाला ।वही घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बस चालक का संतुलन खो गया था जिसके कारण बस पुल के रेलिंग से टकरा कर नीचे गिर गयी ।वही बस में चालक के अतिरिक्त कोई यात्री नही था ।थानाध्यक्ष ने बताय...
एनडीए डॉ0 अम्बेडकर के सपनों व संविधान पर हमला बन्द करे:रामबाबू यादव

एनडीए डॉ0 अम्बेडकर के सपनों व संविधान पर हमला बन्द करे:रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आधुनिक भारत के निर्माता थे बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर: कांग्रेस नेता रामबाबू यादव संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने किया माल्यार्पण!! रक्सौल।( vor desk )।बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव के नेतृत्व में शहर के लक्ष्मीपुर में माल्यार्पण किया। साथ ही मौके पर श्री यादव ने कहा कि डॉ अम्बेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे। इस देश के लोगों को बाबा साहेब का एहसानमंद होना चाहिए क्योंकि उन्होंने हम देशवासियों के लिए एक ऐसी संविधान की रचना की जिससे देश का हर नागरिक अपने बराबरी और अधिकार के लिए लड़ सके। अपने हक को खोज सकें ।साथ हीं श्री यादव ने आगे कहा कि आज केंद्र में बैठी एनडीए की सरकार उसी बाबा साहेब के सपनों के भारत को एवं उनके द्वारा बनाए गए संविध...
पत्रकार पर हमले की कोशिश, एनयूजेआई ने की अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग

पत्रकार पर हमले की कोशिश, एनयूजेआई ने की अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/रामगढ़वा।(vor desk )। सुगौली-रामगढ़वा पथ पर बोल्डरवा चौक के समीप शनिवार को रामगढ़वा के पत्रकार योगेंद्र यादव को अपराधियों ने सरेराह हथियार दिखाकर लूटने का प्रयास किया। परन्तु ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर अपराधी अपने मनसूबे में कामयाब नही हो पाए। इस घटना में पत्रकार श्री यादव बाल-बाल बच गए। श्री यादव ने बताया कि सुगौली से रामगढ़वा लौट रहे थे इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो लोगों में से एक ने पिस्तौल निकल कर तान दिया। उसके बाद मैने लोगो को देखकर चिल्लाया तो अगल -बगल उपस्थित लोग भी पकड़ो-पकड़ो चिलाने लगे ,लोगो को जागरूक देख व अपने को घिरा महसूस कर अपराधी भाग निकले। उन्होंने बताया इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध रामगढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया गया है। इधर पत्रकार के साथ घटित इस घटना की पत्रकारों ने निंदा की है ,तथा अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग क...
यह अफवाह है कि पीएम मोदी आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं:वरुण सिंह

यह अफवाह है कि पीएम मोदी आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं:वरुण सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी रक्सौल जिला के तत्वधान में धनगढ़वा ग्राम के उपेक्षित बस्ती में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता अति पिछड़ा मंच के प्रखंड अध्यक्ष भोला शाह ने किया। उक्त अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के संविधान निर्माता है जो विश्व का अनोखा संविधान है। श्री सिंह ने कहा कि अंबेडकर ने देश में व्याप्त असमानता एवं अस्पृश्यता को दूर करने के लिए कार्य किया। उन्होंने समाज में ऐसे लोगों को बराबरी का हक दिलाने का भरपूर प्रयास किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए आज देश के गरीबों दलितों एवं उपेक्षितों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में एक भी व्यक्ति अगर समाज मे...
बस चालक की लापरवाही से गई यात्री की जान, छत पर बैठा एक यात्री आया 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में

बस चालक की लापरवाही से गई यात्री की जान, छत पर बैठा एक यात्री आया 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुगौली।(vor desk )। बेतिया से रक्सौल आ रहे यात्री बस के छत पर बैठे एक यात्री की मौत ग्यारह हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हो गई. घटना सुगौली थाना क्षेत्र के डंडी टोला ,सुगौली चीनी मिल के पीछे की है. जहाँ आठ फिट चौड़े ग्रामीण रास्ते से ड्राइवर बस लेकर आ रहा था. बस के छत पर बैठे यात्रियों में से एक यात्री ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार के तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है.मृतक के पॉकेट से एक आधार कार्ड मिला है,जिसमे सुभाष कुमार का नाम अंकित है. बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं. ड्राइवर की लापरवाही से एक बड़ी घटना होते होते रह गई.बस ड्राइवर मौके से फरार होने में सफल रहा. फ़िलहाल पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है. ...
डॉ0 अंबेडकर के शिक्षित बनने ,संगठित रहने व संघर्षशील होने के मंत्र से उन्नति सम्भव : डॉ0 शमीम

डॉ0 अंबेडकर के शिक्षित बनने ,संगठित रहने व संघर्षशील होने के मंत्र से उन्नति सम्भव : डॉ0 शमीम

रक्सौल आसपास, सीमांचल
छौड़ादानो।(vor desk )।बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के इस नारा को दलित वर्ग अगर याद रखें और इसका अमल करें तो वे उन्नति के शिखर पर पहुंच जाएंगे । उक्त बातें छौड़ा दानों के एकडरी में आयोजित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विधायक डॉक्टर शमीम अहमद ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने की आज आवश्यकता है। दलितों की राजनीति अब बंद करनी होगी और अगर सही मायने में दलितों के जो शुभचिंतक हैं तो उनको दलितों के प्रति ईमानदारी बरतनी होगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष अवकाश प्राप्त शिक्षक जगाराम शास्त्री ने कहा कि बाबा साहेब के संदेश को जन- जन तक पहुंचाने के लिए हमें गांव स्तर पर कार्यक्रम करना होगा और इसकी शुरुआत निचले पायदान से करने की आवश्यकता है। जिला कार्यका...
डॉ0 अम्बेडकर थे वंचितों के मसीहा,उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत :प्रमोद सिन्हा

डॉ0 अम्बेडकर थे वंचितों के मसीहा,उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत :प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।डॉ0 अम्बेडकर गरीबों, पिछड़ों व दलितों और समाज के पिछले पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्तियों की सेवा में अपना सर्वस्व जीवन लगा दिया था।स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री तथा भारतीय संविधान के जनक 'भारत रत्न' परम पूज्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।उक्त बातें रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कही।उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया,जो,विश्व मे उदाहरणीय है।उनकी राह पर चल कर ही सामाजिक समरसता कायम हो सकती है। इससे पहले वे बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस(पुण्यतिथी) पर रक्सौल स्थित कोइरिया टोला नहर चौक पर अवस्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। साथ भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ई0 जितेंद्र कुशवाहा, जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय भगत जी,अनुसूचि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!