विकास दिवस के रूप में मना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन,रक्सौल में कार्यक्रम आयोजित
रक्सौल।(vor desk)।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 70 वां जन्म दिवस धूम धाम से मनाया गया।उनका जन्म दिवस इस बार विकास दिवस के रूप में मनाया गया। सोमवार को रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ. सौरव कुमार राव के अध्यक्षता में ग्राम चिकनी स्थित आवासीय कार्यालय में जन्मदिन समारोह मनाया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश से नियुक्त रक्सौल बिधानसभा प्रभारी मान मिश्रा एवं चनपटिया बिधानसभा प्रभारी महमद एहतेशाम को अंग-वस्त्र व फुलमाला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्सौल विधानसभा प्रभारी श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन पूरे बिहार में जदयू कार्यकर्ता विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे विकास मुखी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
तो,प्रदेश से नियुक्त चनपटिया वि...









