राजनीति में बेबाक विचार रखने वाले नेता थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी:कविता भटराई
भाजयुमो के तत्वावधान में मनाया गया पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती
रक्सौल।(vor desk )।अटल बिहारी बाजपेई राजनीतिक क्षेत्र के अजातशत्रु थे और भारत के अमूल्य धरोहर थे। जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया । उक्त बातें स्थानीय भारतीय पब्लिक स्कूल में आयोजित अटल जी के जन्म दिवस पर विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने कहा । प्रो0 दुबे ने कहा कि वाजपेई जी के असाधारण व्यक्तित्व को देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि आने वाले दिनों में यह व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री जरूर बनेगा । कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लिटिल फ्लावर पड़ोसी हॉस्पिटल की प्रमुख कविता भटराई उर्फ माताजी ने कहा कि अटल जी ने विदेश मंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासंघ मे...









