Saturday, June 20

सीमांचल

बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ की नई कार्यकारिणी गठित,सुबोध गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित!

बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ की नई कार्यकारिणी गठित,सुबोध गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।( vor desk)।वीरगञ्ज उद्योग वाणिज्य संघ के नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।इसमे अध्यक्ष पद पर सुबोध गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। संघ के 45वें वार्षिक साधारण सभा के तहत 35 सदस्यीय नई कार्यसमिति के साथ ही पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद सुबोधकुमार गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिला कुमार अग्रवाल,उपाध्यक्ष हरिप्रसाद गौतम,महासचिव मनोजकुमार दास,सचिव अरविन्द्र अमात्य,सचिव आषिश कुमार लाठ,कोषाध्यक्ष गोविन्द शाह,सहकोषाध्यक्ष प्रेमचन्द्र गोयल,सहसचिव शुशान्त चाचान,सहसचिव अनोज रुगटा निर्वाचित हुए हैं।जिन्हें बधाईयों के साथ कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं मिल रही है। बधाई देेने वालो में नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध व रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता समेत अन्य शामिल हैं। ...
18 अप्रैल को डॉ0 अम्बेडकर की जयंती पर होगा प्रतिमा का अनावरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा आयोजित!

18 अप्रैल को डॉ0 अम्बेडकर की जयंती पर होगा प्रतिमा का अनावरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड के लक्ष्मनवा(अम्बेडकर नगर ) में रविवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल की बैठक मथुरा राम की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में उक्त गांव स्थित नवनिर्मित अम्बेडकर गेट पर भारतरत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने तथा उनकी जयंती को आगामी 18 अप्रैल को भव्य तरीके से मनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।इस बैठक में ही जयंती समारोह की सफलता के लिए विस्तृत रूपरेखा तय किया गया।इसके तहत बाबा साहेब की प्रतिमा के अनावरण के बाद सामाजिक जागरूकता रैली,आगत अतिथियों के स्वागत व भाषण के साथ ही रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया शैला देवी के पति समाजसेवी अलखदेव राय ने बताया कि हमें अगर आज पंचायत के प्रतिनिधित्व का मौका मिला है तो यह बाबा साहेब की देन है।इसलिए हमें उनके आदर्शो...
नेपाली बियर व शराब के साथ हरपुर पुलिस ने दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार!

नेपाली बियर व शराब के साथ हरपुर पुलिस ने दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।आदापुर प्रखण्ड अंतर्गत हरपुर पुलिस ने नेपाली शराब व बियर की बोतलों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष द्वारा कांड संख्या 60/21 दर्ज कर आरोपियों को मद्य निषेध धारा 30 ए के तहत जेल भेज दिया है। जिसकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षु आईपीएस सह डीएसपी सागर कुमार झा ने बताया कि नेपाल से तस्करी के शराब के साथ भारत में प्रवेश कर रहे हरपुर के ऊची डीह निवासी 50 वर्षीय भैरोलाल प्रसाद व 46 वर्षीय लाल बिहारी प्रसाद को पकड़ा गया है।जांच में अभियुक्तों के पास से बीआर 06 एपी 5771 नम्बर की हीरो स्पलेंडर बाईक समेत 12 बोतल बियर, 4 बोतल गोल्डेन ओके एवं 2 बोतल रॉयल हिस्ट्स बरामद किया गया है। ...
एक महीने से चल रहा इग्नू की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,कॉलेज प्राचार्य को किया गया सम्मानित!

एक महीने से चल रहा इग्नू की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,कॉलेज प्राचार्य को किया गया सम्मानित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।केसीटीसी कॉलेज रक्सौल में एक महीने 6 दिनों से लगातार चल रही इग्नू की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक समाप्त हो गई। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक सह परीक्षा केंद्र अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि इग्नू केंद्र पर चल रही परीक्षा में तीन हजार तीन सौ बेयासी परीक्षार्थियों ने शिरकत किया। यह अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा थी, जिसमें इतने बडी संख्या में परिक्षार्थियों ने भाग लिया। इग्नू के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने लगातार परीक्षा को सफल बनाने में पुरजोर परिश्रम किया। उन्होंने कहा कि इग्नू के तीन सौ से अधिक प्रोग्रामों की परीक्षा इतने लंबे अवधि तक लगातार चलती रही। इग्नू शैक्षिक दृष्टि से अति पिछड़े क्षेत्र के लिए वरदान है जहां स्नातक, स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य, डिप्लोमा सर्टिफिकेट एवं पीजी डिप्लोमा की पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 सत...
हजारीमल हाई स्कूल में राष्ट्रीय पार्टी के कार्यक्रम पर स्कूल कमिटी सदस्य महेश अग्रवाल ने उठाये सवाल!

हजारीमल हाई स्कूल में राष्ट्रीय पार्टी के कार्यक्रम पर स्कूल कमिटी सदस्य महेश अग्रवाल ने उठाये सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के हजारीमल हाई स्कूल में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने और स्कूल में हाल के नामकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दे कि रक्सौल में वर्ष 1933 में सेठ हजारीमल द्वारा उच्च विद्यालय का निर्माण कराया जो अब उत्क्रमित होकर 10+2 हो गया है। बताया गया कि पिछले 12 मार्च को राष्ट्रीय पार्टी की एक बैठक विद्यालय प्रांगण में हुई थी। इस संदर्भ में एक समाचार विभिन्न समाचार पत्रों में हुआ है। इस मामले को ले कर एक विज्ञप्ति जारी करते हुए विद्यालय संचालन समिति के सदस्य महेश अग्रवाल ने कहा कि यह आम जनों को सूचित किया जाता है कि हजारीमल उच्च विद्यालय प्रांगण में स्व. चंदेश्वर प्रसाद वर्मा के नाम से कोई सभागार नही है। श्री अग्रवाल ने बताया कि सेठ हजारीमल द्वारा वर्ष 1954 में बिहार सरकार के राज्यपाल को सेठ हजारीमल द्वारा दिये गए दान-पत्र में इस प्रांगण में हजारीमल के परिवार के ...
स्वच्छ रक्सौल के आंदोलन को पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने किया समर्थन,कहा-मांग पूरी करे रेलवे!

स्वच्छ रक्सौल के आंदोलन को पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने किया समर्थन,कहा-मांग पूरी करे रेलवे!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा रेलवे से सम्बंधित 5 सूत्री मांग को ले कर जारी पांच दिवसीय धरना,-प्रदर्शन के क्रम में शुक्रवार को महागठबंधन के नेता रामबाबू यादव ने पहुंच कर समर्थन दिया और कहा कि स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह की मांग जायज है। इसे रेलवे को पूरा करना होगा। इधर,संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अब बाटा चौक की बजाय मंगलवार को रेलवे के परिसर में आंदोलन किया जाएगा। जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। आज पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन का अंतिम दिन हैं। तीन के बाद फिर आंदोलन होगा।संस्था अध्यक्ष रणजीत सिंह का कहना था कि जब तक हमारी मांग पूरा नहीं होता,आंदोलन जारी रहेगा।उनका कहना था कि रक्सौल रेलवे अपने आय में तो आगे रहती है, लेकिन जन हित कार्यो सबसे पीछे रहती है।महिला शौचालय का निर्माण नहीं होना शर्मनाक हैं। वो उन माताओं बहनो से पूछे जो...
भोकल फ़ॉर लोकल:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने खरीदी सुंदरपुर में बनी खादी शॉल!

भोकल फ़ॉर लोकल:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने खरीदी सुंदरपुर में बनी खादी शॉल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने शहर स्थित बैंक रोड में स्थित श्यामलामा की खादी की दुकान में जाकर सुंदरपुर में निर्मित साल खरीदा ।डॉ जयसवाल ने अपने सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैंक रोड में पैदल जा कर इस खरीदारी को किया एवं शाल के मूल्य का भुगतान किया । डा० जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री का आह्वान है कि भोकल फ़ॉर लोकल यानि लोकल स्तर पर बनने वाले उत्तम क्वालिटी के सामानों को प्राथमिकता देकर खरीदनी है एवं उसे पूरे देश में प्रसिद्ध करना है ताकि देश और समाज के लोग उस उत्पाद को खरीद सके ।आज मैं रक्सौल का आइकॉन सुंदरपुर में कुष्ठ रोगियों द्वारा निर्मित शाल को खरीद रहा हूं ।सच में यह उत्तम है एवं आम जनों से अपील करता हूं कि इस उत्पाद को खरीदे और इस उत्पाद के साथ आप कई प्रकार के योगदान राष्ट्र के निर्माण के लिए कर रहे हैं। भारत को...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने रक्सौल में किया  भाजयुमो के प्रमंडलीय कार्यशाला का उद्घाटन!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने रक्सौल में किया भाजयुमो के प्रमंडलीय कार्यशाला का उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।युवा देश की शक्ति हैं और उनका सर्वांगीण विकास भाजपा के प्रथम वरीयता पर है ।उक्त बातें आज हजारीमल उच्च विद्यालय में स्वर्गीय चंदेश्वर प्रसाद वर्मा सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रमंडलीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कही। डॉक्टर जयसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो 2047 के भारत की परिकल्पना कर चल रहे हैं और भारत आत्मनिर्भर होकर विश्व का मार्गदर्शन करें एवं विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बन कर उभरे उसकी चिंता कर युवकों की शक्ति को राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक कार्यों के द्वारा लगाना चाहते हैं । भारत की आधी से अधिक आबादी युवा की है और उस वर्ग को नजरंदाज कर राष्ट्र निर्माण की कल्पना बेमानी है।उसी क्रम में बिहार के सभी प्रमंडलों पर युवा मोर्चा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोज...
रक्सौल-पटना-रक्सौल के बीच नई डीलक्स बस सेवा का शुभारंभ,निगम अधीक्षक राजीव नयन झा ने किया उद्घाटन!

रक्सौल-पटना-रक्सौल के बीच नई डीलक्स बस सेवा का शुभारंभ,निगम अधीक्षक राजीव नयन झा ने किया उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा रक्सौल से पटना के लिए निगम की नई डीलक्स बस सेवा का उद्घाटन मोतिहारी प्रतिष्ठान अधीक्षक राजीव नयन झा, शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ एवं विजय कुमार गुप्ता ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर श्री झा ने कहा कि रक्सौल से पटना के लिए यह डीलक्स बस रक्सौल बस पड़ाव से सुबह 8.45 बजे खुलेगी और पटना गांधी मैदान से 9.30 बजे रक्सौल के लिए रवाना होगी। राज्य की जनता को सस्ती, सुव्यवस्थित एवं भयमुक्त यात्रा करने हेतु सरकार द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों को इस बस के संचालन से विशेष लाभ होगा। राजधानी पटना आना जाना अब और आसान हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि निगम द्वारा पीपीपी मोड पर रक्सौल से बेतिया, गोरखपुर, बनारस के लिए पहले से ही बसें चलाई जा रही है। आगे रक्सौल से रांची और टाटा के लिए ...
पांच सूत्री मांग को ले कर स्वच्छ रक्सौल का धरना प्रदर्शन जारी,रेल प्रशासन नही ले रही सुध!

पांच सूत्री मांग को ले कर स्वच्छ रक्सौल का धरना प्रदर्शन जारी,रेल प्रशासन नही ले रही सुध!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा रेल समस्याओं को ले कर चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण के तीसरे दिन आयोजित धरना प्रदर्शन का क्रम जारी रहा।लेकिन,रेल प्रशासन सुध लेता नही दिख रहा।आंदोलनकारियों के मुताबिक,दूसरे चरण में इस पांच दिवसीय आंदोलन के बाद आमरण अनशन का ऐलान होगा।संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह का कहना है कि यदि हम सभी की मांग गलत है तो रेल पदाधिकारी साबित करें अन्यथा जनहित का कार्य करें और मांग पूर्ण करें ।उन्होंने कहा कि 2 नम्बर प्लेटफार्म पर रेल प्रशासन एक शौचालय तक का निर्माण नहीं करा पा रहा है।लाइट वेट ओभर ब्रीज का निर्माण 3 माह से 25 माह हो गये ।जनता त्राहि त्राहि कर रही है।उन्होंने मांग किया कि जिला मुख्यालय मोतिहारी के लिए ट्रेन परिचालन शुरू करें। खेल का मैदान और 120 दुकानदारों को दुकान आवंटन करें।धरना प्रदर्शन मेंअमित कुमार, विकाश कुमार, पिंटू रॉय, संजय गुप्ता, वि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!