Saturday, March 7

सीमांचल

वीरगंज में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू, नेपाल सेना ने संभाली कमान

वीरगंज में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू, नेपाल सेना ने संभाली कमान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज के श्रीपुर में रविवार रात दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भारी पथराव और झड़प के बाद उपजे तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह पौने दस बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू (Curfew) लागू कर दिया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए नेपाल सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) को सड़कों पर उतार दिया गया है। ​झड़प में आधा दर्जन घायल, पुलिस ने की लाठीचार्ज ​मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात शुरू हुई झड़प को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस हिंसा में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने मामले में संलिप्तता के संदेह में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक नेकपा एमाले नेता की तलाश जारी है। ​इन इलाकों में लगा है कर्फ्यू ​प्रमुख जिलाधिकारी भोल...
संत माइकल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी भारतीय संस्कृति की छटा, ‘इको वॉरियर्स’ थीम पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संत माइकल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी भारतीय संस्कृति की छटा, ‘इको वॉरियर्स’ थीम पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk)। शहर के बाईपास रोड स्थित संत माइकल इंग्लिश स्कूल के परिसर में रविवार को विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह (एनुअल डे) अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष का कार्यक्रम 'पर्यावरण योद्धा' (इको वॉरियर्स) की थीम पर आधारित रहा, जिसके माध्यम से नन्हे बच्चों ने समाज को प्रकृति बचाने का सशक्त संदेश दिया। ​भव्य उद्घाटन और अतिथियों का स्वागत ​समारोह की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि बिहार के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय कुमार के साथ विशिष्ट अतिथि रिशु रमन (रिपुराज एग्रो), डॉ. सुजीत कुमार (निदेशक, एसआरपी मेमोरियल अस्पताल), डॉ. सुधा, महेश अग्रवाल, शिव पूजन प्रसाद, डॉ. प्रो. हजारी प्रसाद गुप्ता, जयमंगल सिंह, विनोद गुप्ता, डॉ. विजय कुमार और डॉ. अनुपम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। विद्यालय के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह और प्राचार्य सत्यजीत मुरारी दास ...
वीरगंज के श्रीपुर में साम्प्रदायिक तनाव: सेना ने संभाला मोर्चा, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल

वीरगंज के श्रीपुर में साम्प्रदायिक तनाव: सेना ने संभाला मोर्चा, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज (पर्सा)।(Vor desk)। पर्सा जिला स्थित वीरगंज महानगरपालिका-11, श्रीपुर क्षेत्र में रविवार शाम दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी के प्रयास के बावजूद स्थिति बेकाबू होते देख नेपाल सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ​हिंसक झड़प और घायलों का विवरण ​रविवार शाम मामूली विवाद से शुरू हुई इस घटना ने देखते ही देखते सांप्रदायिक रंग ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से हुए भीषण पथराव और पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अब तक दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त, झड़प और लाठीचार्ज के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों के चोटिल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ​सेना का फ्लैग मार्च और पुलिसिया कार्रवाई ​जब उत...
रक्सौल: दो दशक का इंतजार खत्म, फाटक 33-34 पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू,व्यापारियों में डिजाइन को लेकर संशय

रक्सौल: दो दशक का इंतजार खत्म, फाटक 33-34 पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू,व्यापारियों में डिजाइन को लेकर संशय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​₹157 करोड़ आरओबी के लिए स्वीकृत; मिट्टी जांच और तकनीकी सर्वे का काम प्रारंभ, ​रक्सौल ।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। करीब 22 साल के लंबे इंतजार के बाद रक्सौल के रेलवे फाटक संख्या 33 और 34 पर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की जमीनी प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। निर्माण एजेंसी 'क्लासी इंजीनियरिंग कंपनी' की टीम ने स्थल पर पहुंचकर भू-जल स्तर मापन और मिट्टी की जांच (Soil Testing) समेत तकनीकी सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। ​₹157 करोड़ की मिली मंजूरी, केंद्र सरकार ने जारी की राशि ​रेलवे सूत्रों के अनुसार, इन दोनों ब्रिज के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने करीब 157 करोड़ रुपये की राशि निर्गत कर दी है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने में बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल और स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के प्रयासों क...
रक्सौल पुलिस का एक्शन: चरस और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल पुलिस का एक्शन: चरस और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अलग-अलग इलाकों में छापेमारी, 520 ग्राम चरस और करीब 3 किलो गांजा बरामद ​रक्सौल |(vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। रक्सौल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में चरस और गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ​गुमटी में चल रहा था नशे का कारोबार ​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नौका टोला से हरदिया जाने वाले चौक के समीप एक गुमटी (दुकान) में नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने त्वरित छापेमारी की। तलाशी के दौरान गुमटी से 520 ग्राम चरस और दो किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से अभियुक्त जैमुद्दीन अंसारी ...
रोटरी क्लब के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तवीर, 3 महिलाओं सहित 49 लोगों ने किया ‘जीवनदान’

रोटरी क्लब के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तवीर, 3 महिलाओं सहित 49 लोगों ने किया ‘जीवनदान’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। 'रक्तदान ही जीवनदान है' के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए रोटरी क्लब ऑफ वीरगंज एवं रोटरी क्लब ऑफ वीरगंज मेट्रोपोलिस के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को माइस्थान पार्क में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वीरगंज के विभिन्न अस्पतालों और रक्त संचार केंद्र में खून की कमी की सूचना के बाद रोटरी क्लब ने त्वरित पहल करते हुए इस मानवीय कार्य को अंजाम दिया। ​3 महिलाओं सहित 49 लोगों ने किया रक्तदान ​शिविर की सफलता की जानकारी देते हुए रोटरी क्लब ऑफ वीरगंज मेट्रोपोलिस के अध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि अल्प सूचना के बावजूद समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 49 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें 3 महिलाओं का विशेष योगदान रहा। रक्तदान करने वाले प्रमुख रक्तवीरों में विद्या भारती, श्वेता गुप्ता, कविता खेतान...
अभाविप ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर  केसीटीसी के पूर्व प्राचार्य  प्रोफेसर संत साह को दी विदाई

अभाविप ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर केसीटीसी के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर संत साह को दी विदाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​पूर्व प्राचार्य के छात्र हित में किए गए कार्यों को कार्यकर्ताओं ने किया याद, नम आंखों से हुए विदा ​रक्सौल। (Vor desk) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को के.सी.टी.सी. महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान प्रोफेसर संत साह के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र एवं भारत-नेपाल मैत्री के प्रतीक 'शंकराचार्य द्वार' का स्मृति चिह्न भेंट कर नम आंखों से विदाई दी। ​परिसर से छात्रों को जोड़ने में रही अहम भूमिका ​समारोह को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोमेश्वर यादव ने कहा कि प्रोफेसर संत साह ने प्राचार्य के रूप में महाविद्यालय के विकास के लिए कई ऐतिहासिक पहल की। उन्होंने छात्रों को कैंपस की ओर आकर्षित करने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर मार्गदर्शन दिया। उनक...
जनसुराज में संगठन विस्तार की बड़ी पहल:चंपारण क्षेत्रीय प्रभारी बने भुवन पटेल

जनसुराज में संगठन विस्तार की बड़ी पहल:चंपारण क्षेत्रीय प्रभारी बने भुवन पटेल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन विस्तार के तहत सौंपे नियुक्ति पत्र मोतिहारी ।(Vor desk)।जन सुराज पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को नई गति देते हुए शनिवार को मोतिहारी स्थित जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चंपारण क्षेत्रीय प्रभारी के रूप में भुवन पटेल सहित जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और एकल पदों पर चयनित प्रतिनिधियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा गया। यह आयोजन केवल औपचारिकता भर नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिया कि अब संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पंचायत स्तर तक सक्रियता बढ़ाई जाएगी। संगठन में नई ऊर्जा का संचार प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि चंपारण की ऐतिहासिक ...
रक्सौल में मरम्मत और आवश्यक रख रखाव हेतु22फरवरी को विद्युत आपूर्ति 2 घंटे तक रहेगी बाधित!

रक्सौल में मरम्मत और आवश्यक रख रखाव हेतु22फरवरी को विद्युत आपूर्ति 2 घंटे तक रहेगी बाधित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में रविवार को कौड़ीहार और इंड्रस्टीरियल फीडर कि विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दिन के 12 बजे तक बाधित रहेगीसहायक विधुत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि उपरोक्त दोनों फीडरो कि विद्युत आपूर्ति मरम्मत एवं आवश्यक रख रखाव हेतु 2 घंटे तक बाधित रहेगी.जिसके कारण रक्सौल शहर के कौड़ीहार, कॉलेज रोड़, ब्लॉक रोड़ सहित इंडस्ट्रील फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों कि विद्युत आपूर्ति दो घंटे तक प्रभावित रहेगी.विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस अवधि के पहले अपने ज़रूरी कार्य निपटाने कि अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत और आवश्यक रख रखाव का काम निर्धारित समय में पूरा कर लिया जायेगा. ...
मैत्री पुल पर ‘रक्त’ से मजबूत हुआ भारत-नेपाल का रिश्ता, रक्तदान शिविर में जुटा महाकुंभ

मैत्री पुल पर ‘रक्त’ से मजबूत हुआ भारत-नेपाल का रिश्ता, रक्तदान शिविर में जुटा महाकुंभ

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। मानवता की सेवा और भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए शनिवार को सीमा स्थित मैत्री पुल (कस्टम हाउस) पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल एवं लायंस क्लब ऑफ बीरगंज क्यूरेटिव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में दोनों देशों के अधिकारियों और एसएसबी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ​बेटी-रोटी के बाद अब 'रक्त का रिश्ता' ​शिविर को संबोधित करते हुए बीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया। रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार ने आयोजकों को सलाम करते हुए कहा कि रक्तदान से कीमती जान बचाई जा सकती है, अतः हर स्वस्थ व्यक्ति को 6 माह पर रक्तदान करना चाहिए। एसडीपीओ मनीष आनंद, बीरगंज के सीडीओ भोला दहाल और सशस्त्र पुलिस अधीक्षक मोहन क्षेत्री ने इस प्रयास को आपसी संबंधों की मजबूती के लिए अनुकरणीय बताया। लायंस क्लब...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!