स्वच्छ रक्सौल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,अब हर सप्ताह होगा निःशुल्क जांच -उपचार!
रक्सौल।( vor desk )। 'स्वच्छ रक्सौल' के तत्वाधान में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शहर के परेउवा वार्ड नम्बर 01 में आयोजित इस शिविर में करीब डेढ़ सौ लोगों की जांच,उपचार व निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। जिसमें डॉ मुराद आलम के नेतृत्व में विभिन्न मरीजों का उपचार हुआ।
इस मौके पर मेडिकल टीम ने नन कम्युनिकेबल डिजीज की जांच की गई।और आवश्यक सलाह भी दी गई।
जांच में डायबिटीज मरीजों की संख्या 55 रही। जबकि ब्लडप्रेशर की शिकायत भी ज्यादा मिली। जाँच मंगलम जाँच घर के द्वारा किया गया ।
इस मौके रक्सौल पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ0 मुराद आलम ने नन कम्युनिलेबल डिजीज को खतरनाक बताते हुए कहा कि ये संक्रामक नही हैं,लेकिन,जानलेवा है।क्योंकि,सही उपचार व स्वास्थ्य के प्रति सचेत नही रहे,तो,जीवन की अवधि कम हो सकती है।
वहीं,स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया क...









