Wednesday, June 24

सीमांचल

कांग्रेस नेता राम बाबू यादव कुशेश्वर स्थान क्षेत्र के प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे कैम्पिंग,पार्टी ने दी जिम्मेवारी

कांग्रेस नेता राम बाबू यादव कुशेश्वर स्थान क्षेत्र के प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे कैम्पिंग,पार्टी ने दी जिम्मेवारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। बिहार में दो सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है। जिसमे पहला कुशेश्वरस्थान एवं दूसरा तारापुर है। जिसको लेकर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के निर्देश पर कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में जीत सुनिश्चित करने हेतु बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की तरफ से एक कमिटी का गठन किया गया है।इस कमिटी में रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इसके तहत पार्टी ने कांग्रेस नेता रामबाबू यादव को दायित्व का भार देते हुए उनको कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के प्रभारी डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद एवं सह प्रभारी कौकब कादरी कार्यकारी अध्यक्ष से सम्पर्क स्थापित कर चुनाव गतिविधि में अपनी सक्रियता सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी दी है।इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि पूरी...
कोविड टिकाकरण से वंचित लोगों के  सर्वे के लिए 18 से 20 अक्टूबर तक चलेगा अभियान!

कोविड टिकाकरण से वंचित लोगों के सर्वे के लिए 18 से 20 अक्टूबर तक चलेगा अभियान!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।कोविड टिकाकरण से वंचित या छुटे हुए लोगों के सर्वे के लिए अभियान चलाया जाएगा।यह अभियान 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा।इसके लिए आशा,आंगन बाड़ी सेविका, सहायिका,जीविका दीदी द्वारा प्रखण्ड स्तर पर कोविड वैक्सिनेशन में छुटे लोगों का हाउस टू हाउस सर्वे किया जाएगा।इस सर्वेक्षण कार्य सुबह के छह बजे से शुरू होगा। इसकी जानकारी रक्सौल पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष कुमार ने बताया कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।साथ ही सर्वे के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है।माइक्रो प्लान व कम्युनिकेशन के लिए कार्य प्रगति पर है।उन्होंने बताया कि इसकी मोनीटरिंग बीएचएम,एमएनई समेत केयर इंडिया,यूनिसेफ के पदाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी करेंगे। सर्वे के दौरान वंचित लोगों के बारे में वैक्सिनेशन टीम व जिला नियंत्रण कक्ष को ऑन स्पॉट सूचना दी जाएगी।साथ ही इक्छुक लोगों का व...
रक्सौल में हॉट एन हट चिकेन बिरयानी सेंटर का शुभारम्भ!

रक्सौल में हॉट एन हट चिकेन बिरयानी सेंटर का शुभारम्भ!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। शहर के मेन रोड स्थित कर्पूरी आश्रम के सामने हॉट एन हट चिकेन बिरयानी सेन्टर का भव्य रुप से शुभारम्भ किया गया. वही इस दौरान चिकेन बिरयानी सेन्टर के प्रोपोराईटर मो. शमीम खान ने बताया कि शहर में सस्ता सुबिस्ता और लाजबाब टेस्ट वाले बिरयानी सेन्टर खुला जिसका लाभ आपलोग ले सकते हैं. हमारी पहली प्राथमिकता है साफ और स्वच्छता के साथ बिरयानी व रोस्ट उपलब्ध कराना है. वही राज बाबू ने कहाँ कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि बेहर सुबिधा उपलब्ध करे एक बार सेवा का मौका जरूर दे. हमारा प्रयास है कि शहर वासियों को कुछ दें खास. मौके पर वसीम खान, गौतम कुमार, सौरव कुमार, गौरव कुमार, आफताब आलम, मो. इम्तेयाज आलम, असलम हुसैन सहित अन्य मौजूद थे. ...
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की बैठक आयोजित,निष्पक्ष पत्रकारिता व संगठित होने पर बल

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की बैठक आयोजित,निष्पक्ष पत्रकारिता व संगठित होने पर बल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।शहर के एक निजी स्कूल के सभागार में रविवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स बिहार के सदस्यों की बैठक वरीय पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुयी. बैठक को संबोधित करते हुए एनयूजे बिहार रक्सौल के अनुमंडल संयोजक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता हमेशा से देश को दिशा देता रहा है. आज सोशल मीडिया के जमाने में भी समाज पत्रकार और पत्रकारिता पर भरोसा करता है. इसलिए हम सभी का दायित्व है कि पत्रकारिता को पवित्र रखने के लिए काम किया जाए. उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता सबसे चुनौतिपूर्ण कार्यों में से एक है. कई दफा हमारे निष्पक्ष पत्रकारिता से परेशान कई लोग पत्रकारों पर हमला और फर्जी मुकदमा करके पत्रकारिता को नियंत्रित करने की कोशिश करते है. ऐसे में हम सभी पत्रकारों को संगठित रहने की भी जरूरत है. वही बैठक को संबोधित करते हुए पत्रकार लव कुमार चौबे ने कहा कि नि...
रक्सौल के सिसवा गांव में जमीन के विवाद में बड़े भाइ ने ली छोटे भाई की जान,जांच शुरू

रक्सौल के सिसवा गांव में जमीन के विवाद में बड़े भाइ ने ली छोटे भाई की जान,जांच शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।प्रखण्ड के सिसवा पंचायत के वार्ड 1 में दो सहोदर भाइयों के बीच जमीन को ले कर हुई हिंसक झड़प में दीना यादव की मौत हो गई। बताया गया कि बीते दो दिनों से आपस मे जमीन व सम्पति के हिस्सेदारी को ले कर विवाद चल रहा था।निर्माण के लिए इंट मंगाया गया।जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जोखू राय ,भैरव राय,,बद्री राय ,सन्तोष, रवीता आदि ने बांस से प्रहार कर दिया।जिसके बाद दीना यादव गम्भीर जख्मी हो गए।जिनकी उपचार के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गई। जोखू राय बड़ा भाई बताये गये हैं,जिनके पास दीना यादव हिस्सा लगाने की मांग करने गए थे। घटना की सूचना पर रक्सौल थानाध्यक्ष सह निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।वहीं,जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है।आरोपियों की तलाश जारी ह...
पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनी,आदर्शों को अपनाने पर बल

पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनी,आदर्शों को अपनाने पर बल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । रक्सौल में एवन स्टडी सेंटर के प्रांगण मे विश्व छात्र दिवस समारोह का आयोजन कर पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिन को उत्साह पूर्वक ढंग से मनाया गया।मौके पर चैतन्य सर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कलाम सर के संपूर्ण जीवन प्रेरणाओं से ओत-प्रोत है। उन्होंने ना केवल हमारे देश को आगे बढ़ाया, बल्कि यहां के युवाओं को एक नए राह पर चलने के लिए प्रेरित भी किया। वह बच्चों और जनताओं से बहुत प्रेम करते थे। इस अवसर पर छात्र-छाताओं ने भी स्व. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विषयक भाषण दिए और उनके अनेको गुणों से वहां उपस्थित अन्य छात्र छाताओ को अगवत कराया। इस मौके पर शिक्षक चंदन कुमार, विकास कुमार, परवेज खान, अभिनव कुमार, निक्की कुमारी, समीम कुमार, संजना कुमारी, नुसरत जहां, कृष्ण मुरारी, अमन कुमार, सावन कुमार, गौतम कुमार, राहुल कुमार, शाइस्ता परवीन, गुलनाज खातून, ...
अम्बेडकर ज्ञान मंच का चौथा स्थापना दिवस मना,भ्रांतियों-कुरीतियों व अंधविश्वास को जड़ से मिटाने का लिया गया संकल्प!

अम्बेडकर ज्ञान मंच का चौथा स्थापना दिवस मना,भ्रांतियों-कुरीतियों व अंधविश्वास को जड़ से मिटाने का लिया गया संकल्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के एक आवासीय होटल में गुरुवार को अंबेडकर ज्ञान मंच के स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन संस्थापक मुनेश राम,अध्यक्ष रविन्द्र कुमार,संरक्षक राजेन्द्र राम,जेएसएस मिथलेश कुमार मेहता,वार्ड पार्षद प्रेमचन्द्र कुशवाहा, पत्रकार दीपक कुमार,विपिन कुशवाहा, सैफुल आजम,चन्द्रकिशोर पाल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस समारोह में उपस्थित मंच के सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।वक्ताओं ने मंच के सामाजिक कार्यो व उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक क्षेत्रों में किये गए योगदानों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों और कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने कहा कि मंच का गठन बहुजन समाज में जन्मे संत गुरु महापुरुषों के विचारधारा पर आधारित समाज की स्थाप...
नेपाल में पिकिनिक पर गए मोतिहारी के तीन लोगों की मौत,मचा कोहराम

नेपाल में पिकिनिक पर गए मोतिहारी के तीन लोगों की मौत,मचा कोहराम

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बॉर्डर खुलते ही पिकनिक मनाने जाना पड़ा महंगा रक्सौल।( vor desk )।नेपाल सुलभ व सस्ता पर्यटकीय स्थल है।इस कारण मस्ती के लिए भारतीय पर्यटकों का आकर्षण नेपाल के प्रति बना रहता है।कोविड संक्रमण की वजह से डेढ़ वर्षो बाद बॉर्डर खुलने के बाद वहां टूर पर जाने की होड़ लगी हुई है।शराब -शबाब-कबाब के लिए बिहार व यूपी आदि राज्यो समेत सीमाइ इलाके से लोग बड़ी संख्या में नेपाल पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के तीन युवक अपने बी आर 06क्यू4141 नम्बर की भारतीय वाहन से दशहरा में नेपाल घूमने गए थे। इस बीच,सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।तीनो मित्र थे। शुक्रवार की देर रात 11 बजे के लगभग में बीरगंज- पथलैया सड़क खण्ड अंतर्गत बारा जिला के नीतिनपुर चौक के पास नेपाली टैंकर ना 3 ख 7549 से भिड़ंत में उनके कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में भारतीय कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जिं...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने डीएसपी बने रक्सौल के लाल आनन्द सिंह को किया सम्मानित ,दी शुभकामनाएं!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने डीएसपी बने रक्सौल के लाल आनन्द सिंह को किया सम्मानित ,दी शुभकामनाएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के हरनाही पंचायत के कनना ग्राम निवासी मोहन सिंह के पुत्र आनन्द कुमार सिंह को रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया। बता दे कि बिहार के सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा बीपीएससी (पीसीएस) में (डीएसपी) के पद पर चयन हुआ है। डीएसपी बनने पर उनको बुके और अंगवस्त्र भेंट कर विधायक श्री सिन्हा ने सम्मानित किया। विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा रक्सौल के साथ चम्पारण का नाम रौशन करने पर डीएसपी आंनद को बहुत सारी बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि धन्य है वो माता पिता जिन्होंने ऐसे बालक को जन्म दिया। डीएसपी बनने पर समाज को गर्व का अनुभव हो रहा है। आनन्द कुमार ने अपने इस कामयाबी से रक्सौल में विशिष्ट स्थान बनाया है। इस दौरान भाजयुमो महामंत्री ई०जितेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकि...
आपसी रंजिश में ‘दो बेटों’ की मौत,मृतकों के पत्रकार और पीडीएस डीलर पिता गिरफ्तार!

आपसी रंजिश में ‘दो बेटों’ की मौत,मृतकों के पत्रकार और पीडीएस डीलर पिता गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।अनुमण्डल के आदापुर थाना क्षेत्र में पूर्व रंजिश को लेकर तू तू मैं का विवाद खूनी रूप ले लिया।जिसमें पत्रकार पुत्र सहित दो युवकों की जान चली गई।जबकि,एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो कर जीवन और मौत से जूझ रहा है । घटना आदापुर प्रखण्ड कर श्यामपुर बाजार(पोखरा के समीप) की है। गुरुवार की देर रात्री तू तू मैं की घटना खूनी रूप ले लिया।मजे की बात तो यह है कि इस एरिया में दुर्गा पूजा का मेला लगा था।लेकिन,मेला में ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम की भूमिका पर सवाल खड़े हो गया कि वे वारदात के समय कहाँ थे?लोगों में इस बात का आक्रोश है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण दो जान चली गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,मृतक दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हैं। इनके बीच पूर्व से नाले के पानी के बहाव को लेकर विवाद चला आ रहा था।इसी रंजिश को ले कर बात बढ़ी। सूत्रों व मोहल्लेवासियों ने बताया कि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!