लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा प्रायोजित “डांडिया नाइट” कार्यक्रम स्थगित!
रक्सौल।( vor desk )।अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था "लायंस क्लब ऑफ रक्सौल" की स्थापना काल से प्रतिवर्ष भव्य रूप से आयोजित होने वाली "डांडिया नाइट" कार्यक्रम इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 16 अक्टूबर 2021 को प्रायोजित थी। सभी तैयारियों के बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगाने की वजह से बच्चों, महिलाओं की चिरप्रतीक्षित मनोरंजक कार्यक्रम स्थगित करना पड़ रहा है। जिससे मनोरंजन प्रेमियों में उदासीनता एवं मायूसी छा गई है। उपरोक्त कार्यक्रम के संयोजक सह पूर्व अध्यक्ष गणेश धनोठिया ने बताया कि इस वर्ष सरकार के दिशा निर्देश पर सभी जगह नवरात्रि पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। तत्पश्चात लायंस क्लब के सभी लायन एवं लायनेस सदस्यों की अहम बैठक में इस वर्ष भी भव्यता के साथ एवं कोविड गाइडलाइन के अनुरूप "डांडिया नाइट"कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी थी।...









