रक्सौल:बीजेपी सांसद डॉ0 संजय व विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया बीएसएनएल के फाइबर नेट सेवा का उद्घाटन!
रक्सौल।(vor desk)।डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार संकल्पित है।हर घर ,हर व्यक्ति को सोशल मीडिया से जोड़ने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड के फाइबर नेट सेवा का शुभारंभ किया गया है।आने वाले दिनों में बीएसएनएल की हाइब्रिड 5 जी सेवा चालू हो जाएगी।ऊक्त बातें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ संजय जायसवाल ने बुधवार को कही।
इससे पहले रक्सौल स्थित बीएसएनएल भारत फाइबर ऑप्टिकल फ्रेंचाइजी 'नेटवर्ल्ड' का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल व क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर सांसद श्री जायसवाल नेटवर्ल्ड के बहुत सारे प्लानो के संदर्भ में जायजा लिया। जिसके अंतर्गत 449 रु में30 एमबीपीएस 749रु में 100एमबीपीएस 599रु में 60 एमबीपीएस डाटा सेवा सुविधा प्रदान किया जा रहा है। जिसकी स्पीड आम नेट...









