कैंब्रिज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित,निदेशक विकास गिरी ने कहा-‘टीम वर्क के साथ बच्चों के विकास पर है फोकस’!
*कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में अपनी प्रस्तुति से छात्र छात्राओं ने मन मोहा
*भारतीय सभ्यता संस्कृति समेत भारत नेपाल मैत्री से जुड़े कार्यक्रम की प्रस्तुति की हुई सराहना
रक्सौल।(vor desk)।वर्ष 2010 में कैम्ब्रिज की स्थापना इसी सोंच के साथ की गयी थी कि रक्सौल के बच्चों को उनके गृह शहर में ही बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके और टीम वर्क के साथ हमने इसको पूरा किया है. उक्त बातें कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के निदेशक विकास गिरी ने रविवार को लक्ष्मीपुर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों से मिल रहे सुझाव पर काम करते हुए विद्यालय को आइएसओ की मान्यता मिली. आज टीम वर्क के साथ काम करते हुए कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल रक्सौल व इसके आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के साथ-साथ उनको हमारी सभ्...









