भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित,विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा-महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार संकल्पित
रक्सौल।(vor desk)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संगठन ज़िला रक्सौल के जिला कार्यसमिति की बैठक ज़िला अध्यक्ष ज्योति राज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई । बैठक में मुख्य आतिथी के रूप में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय उपस्थित रहे। मंच का संचालन ज़िला उपाध्यक्ष मीरा देवी ने किया ।इस मौके पर अपने संबोधन मेंविधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना समेत विभिन्न योजनाओं पर बहुत सारे कार्य किये हैं ।आजादी के बाद से इतना कार्य कभी नही हुआ। आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संकल्पित है।
वहीं,ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 सालो में महिला के लिया बहुत सारे काम किया है ,जिससे महिलाएं शशक्त और आत्मनिर्भर हुईं हैं । उन्होंने विश...









