आदापुर स्थित बंशीधर उच्च विद्यालय का मनेगा स्थापना दिवस,पूर्व वर्ती छात्रों के साथ हुई बैठक में लिया गया निर्णय!
आदापुर।(vor desk)।बंशीधर उच्च विद्यालय के सभागार सह पुस्तकालय में पूर्ववर्ती छात्र समिति के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा हुआ। बैठक में सत्र 1951 से लेकर 1998 तक के पूर्ववर्ती छात्रों की उपस्थिति रही जिसमें बंशीधर उच्च विद्यालय के संस्थापक स्व बंशीधर अग्रवाल की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बैठक का आग़ाज़ हुआ।
बैठक में बंशीधर उच्च विद्यालय से वर्ष 2023 के उतीर्ण दसवीं कक्षा एवं बारहवीं कक्षा के प्रथम पाँच-पाँच विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन कर मोमेंटो, पुस्तक एवं प्रोत्साहन का प्रमाण पत्र देने का प्रस्ताव पारित हुआ ताकि विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा का संचार हो सके।उक्त कार्यक्रम को संपादित करने के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया।संचालन समिति में हरिनारायण प्रसाद यादव, मो यूनुस, डॉ मुराद आलम,प्रेम कुमार प्रसाद तथा ज...









