Thursday, March 12

सीमांचल

रक्सौल में गैस टैंकर से रिसाव ने मचाई खलबली, प्रशासन ने 1000 मीटर एरिया सील कर टाला बड़ा हादसा

रक्सौल में गैस टैंकर से रिसाव ने मचाई खलबली, प्रशासन ने 1000 मीटर एरिया सील कर टाला बड़ा हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।: बुधवार को रक्सौल के आईसीपी बाईपास रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल की ओर जा रहे एक गैस से भरे टैंकर में अचानक तेज रिसाव शुरू हो गया। टैंकर इंटरनेशनल चेक पोस्ट (आईसीपी) से लगभग तीन किलोमीटर पहले ही पहुंचा था कि ड्राइवर को गैस की तेज गंध महसूस हुई। खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत टैंकर रोका और सुरक्षित दूरी बनाकर खुद को बचाया। ​🚨 एसडीपीओ की निगरानी में तुरंत एक्शन ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने फौरन मोर्चा संभाला। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उन्होंने तत्काल प्रभाव से टैंकर के चारों ओर एक हजार मीटर (1 किमी) के क्षेत्र को सील करने का आदेश दिया और आम जनता की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। पूरे क्षेत्र को खाली कराया गया ताकि किसी ...
रक्सौल में खुलेगा वैन ह्यूसेन का नया प्रीमियम शोरूम: विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा करेंगे उद्घाटन

रक्सौल में खुलेगा वैन ह्यूसेन का नया प्रीमियम शोरूम: विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा करेंगे उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।​आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) के तहत ब्रांड ने भारत-नेपाल सीमा पर फैशन प्रेमियों के लिए की बड़ी पहल​रक्सौल।(Vor desk)।​देश के अग्रणी प्रीमियम लाइफस्टाइल ब्रांड वैन ह्यूसेन (Van Heusen) का बहुप्रतीक्षित शोरूम रक्सौल शहर में खुलने जा रहा है। आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) के बैनर तले यह नया स्टोर रक्सौल के फैशन परिदृश्य को एक नया आयाम देगा।​शोरूम का भव्य उद्घाटन बुधवार 10दिसंबर को सुबह11बजे होगा, जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।इस मौके पर वैन ह्यूसेन के इंडिया हेड बीएस बनर्जी भी खुद उपस्थित रहेंगे। ​रक्सौल बोर्डर पर प्रीमियम फैशन की सौगात वैन ह्यूसेन का यह नया शोरूम रक्सौल के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्थानों में से एक, इंडियन कस्टम हाउस के नज़दीक जलान कैंपस में स्थापित किया गया है। यह स्थान न केवल...
रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित,एसडीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में लिए गए कई निर्णय!

रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित,एसडीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में लिए गए कई निर्णय!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को एसडीओ मनीष कुमार (अध्यक्ष) की अध्यक्षता में हुई। उपाधीक्षक डॉ. स्वाति सपन की उपस्थिति में बिजली, स्वच्छ जल के लिए आरओ मशीन, और शौचालयों की तत्काल मरम्मत पर सहमति बनी। मरीजों के लिए कम्बल क्रय करने और ओपीडी में बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूर्ण चहारदीवारी,मुख्य द्वार पर गेट निर्माण, गार्ड और सीसीटीवी बढ़ाने पर जोर दिया गया, साथ ही अवैध पार्किंग पर कार्रवाई होगी और कर्मियों को आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। सदस्य सुबोध कुमार साह ने एसी ठीक कराने और महिला सुरक्षाकर्मी की मांग की, जबकि ऊषा देवी की शिकायत पर प्रसव कक्ष में 'ममता दीदी' के अवैध आवागमन पर उपाधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। ...
भारत-नेपाल सीमा पर ₹3 करोड़ की चरस तस्करी रैकेट का भंडाफोड़: नेपाल के चर्चित तस्कर मेघराज सहित अंतराष्ट्रीय गिरोह के 6 गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर ₹3 करोड़ की चरस तस्करी रैकेट का भंडाफोड़: नेपाल के चर्चित तस्कर मेघराज सहित अंतराष्ट्रीय गिरोह के 6 गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण, बिहार)।(Vor desk)। भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर चल रहे एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय चरस तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रक्सौल पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन करोड़ रुपए मूल्य की दस किलोग्राम चरस के साथ छह अंतरराज्यीय और सीमा पार तस्करों को गिरफ्तार किया है।​ ऑपरेशन में मिली सफलता ​गुप्त सूचना के आधार पर, रक्सौल के एसडीपीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि तस्कर नेपाल की तरफ से एक काले रंग की थार गाड़ी (राजस्थान नंबर) में चरस लेकर भारतीय सीमा स्थित कस्टम की ओर आ रहे हैं।​प्रथम गिरफ्तारी (रक्सौल सीमा): जांच के दौरान थार गाड़ी से 7 किलोग्राम चरस बरामद हुई। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमे ​टीकम चंद्र गोयल और अशोक अग्रव...
नारी शक्ति को संबल: रक्सौल में ‘महिला प्रशिक्षण केंद्र सह शेल्टर होम’ का एसडीओ मनीष कुमार ने किया विधिवत उद्घाटन

नारी शक्ति को संबल: रक्सौल में ‘महिला प्रशिक्षण केंद्र सह शेल्टर होम’ का एसडीओ मनीष कुमार ने किया विधिवत उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिलेगा नया जीवनरक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल सहित सीमा क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, कानूनी सहायता और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाने के लिए "स्वच्छ रक्सौल" द्वारा संचालित “महिला प्रशिक्षण केंद्र सह शेल्टर होम” का विधिवत उद्घाटन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार ने फीता काटकर इस महत्वपूर्ण केंद्र का शुभारंभ किया, जो सामाजिक उपेक्षा और मानसिक तनाव से जूझ रही महिलाओं के लिए एक 'आशा की किरण' बनेगा। केंद्र की आवश्यकता पर प्रकाश उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने समाज की उन कड़वी सच्चाइयों पर चर्चा की, जिसके चलते कई महिलाएं आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। खासकर, रेहाना खातून (रक्सौल रेलवे स्टेशन पर मिलीं), ससुरालजनों द्वारा प्रताड़ित मरियम, और पति द्वारा मारपीट कर घर से निकाली गईं रेणु कुमारी जैसी पीड़ित महिलाओं की दर्दनाक ...
आदापुर पुलिस की बड़ी सफलता: पिस्तौल-देसी कट्टे के साथ दो गिरफ्तार, गंभीर साजिश नाकाम

आदापुर पुलिस की बड़ी सफलता: पिस्तौल-देसी कट्टे के साथ दो गिरफ्तार, गंभीर साजिश नाकाम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​आदापुर।(Vor desk)। पुलिस ने शुक्रवार रात दो अलग-अलग ठिकानों पर सघन छापेमारी कर दो युवकों को एक पिस्तौल और एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार करके एक बड़ी आपराधिक वारदात को सफलतापूर्वक टालने का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए इन युवकों के पास से दो जिंदा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। ​इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रक्सौल, मनीष आनंद ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में यह पता चला है कि ये दोनों युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश का हिस्सा हो सकते थे। पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी के निर्देश पर, रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद की सीधी निगरानी में आदापुर पुलिस द्वारा यह सफल ऑपरेशन किया गया। ​छापेमारी के दौरान, पुलिस ने पहले स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया कला के शेखवा टोला गांव निवासी नवरेज आलम को श्यामपुर बाजार से एक अपाचे ब...
अंबेडकर ज्ञान मंच ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस, प्रतिमा पर माल्यार्पण-अंबेडकर पुस्तकालय व नई प्रतिमा स्थापना का संकल्प!

अंबेडकर ज्ञान मंच ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस, प्रतिमा पर माल्यार्पण-अंबेडकर पुस्तकालय व नई प्रतिमा स्थापना का संकल्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के अंबेडकर चौक पर शनिवार को अंबेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम के नेतृत्व में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।वक्ताओं ने बाबा साहेब के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत को ऐसा संविधान दिया जो आज भी देश का “राष्ट्रीय ग्रंथ” माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह संविधान विविधताओं से भरे देश को एक सूत्र में पिरोकर सभी नागरिकों को समान अधिकार, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान करता है।इस अवसर पर मंच के संस्...
प्रेमजाल, धर्मांतरण और तस्करी का प्रयास: बुर्का पहनाकर हिंदू नाबालिग सोनी कुमारी को नेपाल ले जाते हुए मोहम्मद अजमुल्लाह अली रक्सौल में गिरफ्तार

प्रेमजाल, धर्मांतरण और तस्करी का प्रयास: बुर्का पहनाकर हिंदू नाबालिग सोनी कुमारी को नेपाल ले जाते हुए मोहम्मद अजमुल्लाह अली रक्सौल में गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​​रक्सौल ।(Vor desk)।सशस्त्र सीमा बल (SSB) की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) और प्रयास जैक सोसाइटी (NGO) ने भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल पर एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति और बुर्का पहनी नाबालिग लड़की को रोका। व्यक्ति की पहचान पश्चिमी चंपारण, बिहार निवासी मोहम्मद अजमुल्लाह अली के रूप में हुई, जिसने लड़की का नाम सलीमा बेगम बताकर गुमराह करने की कोशिश की।​गहन पूछताछ में पता चला कि लड़की हिंदू समुदाय की सोनी कुमारी (काल्पनिक नाम) है, जिसे अजमुल्लाह अली ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेमजाल में फंसाया। 13 नवंबर 2025 को, वह उसे उसके घर से भगाकर गुरुग्राम (हरियाणा) ले गया, जहां उसने शादी और नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और उसे इस्लाम धर्म अपनाने तथा बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया। नाबालिग के परिजनों द्वारा अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाने क...
रक्सौल के सौनाहा डीह में भीषण अग्निकांड: 13 घर स्वाहा, लाखों का नुकसान

रक्सौल के सौनाहा डीह में भीषण अग्निकांड: 13 घर स्वाहा, लाखों का नुकसान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल, पूर्वी चंपारण। ​रक्सौल प्रखंड की लक्ष्मीपुर लक्षमनवा पंचायत के सौनाहा डीह टोला में मंगलवार को एक भीषण अग्निकांड में कम से कम 13 घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन कई परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। ​अचानक भड़की आग, घंटों मशक्कत के बाद काबू ​अग्निशमन पदाधिकारी रविशंकर ने देर शाम घटना की पुष्टि की। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार, आग दोपहर के समय अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते दर्जनों झोपड़ियों, आसपास के खलिहानों में रखे धान के बोझ और पुवाल को अपनी चपेट में ले लिया। ​आग की लपटें इतनी तेज और भयावह थीं कि ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। ​...
महदेवा डकैती पर मोतिहारी एसपी का कड़ा एक्शन: नेपाल सीमा मार्गों का गहन निरीक्षण, सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश

महदेवा डकैती पर मोतिहारी एसपी का कड़ा एक्शन: नेपाल सीमा मार्गों का गहन निरीक्षण, सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)। पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल प्रखंड के महदेवा गांव में 23 नवंबर को पत्रकार संजय सिंह के घर हुई सनसनीखेज डकैती की घटना की दोबारा जांच करने और जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार शाम को अचानक महदेवा का दौरा किया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। एसपी के साथ एसडीपीओ मनीष आनंद, रक्सौल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित पुलिस टीम भी मौजूद रही। ​एसपी स्वर्ण प्रभात ने महदेवा पहुंचकर सबसे पहले पत्रकार संजय सिंह के आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से विस्तृत बातचीत की और डकैती के दौरान की घटनाओं, अपराधियों की संख्या, उनके आचरण और वारदात के बाद उनके भागने के संभावित मार्गों के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने एसपी को बताया कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे। ​घटनास्थल पर प्रारंभिक जानकारी लेने ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!