रन फॉर बॉर्डर यूनिटी प्रोग्राम में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा ब्यवस्था चाक चौबंद!
गृह राज्यमंत्री ने रक्सौल पहुंचने के बाद इंडो नेपाल बॉर्डर का लिया जायजा,एसएसबी हेडक्वार्टर का भी किया निरीक्षण
रक्सौल।(Vor desk)।एसएसबी के 62वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को रन फॉर बॉर्डर यूनिटी प्रोग्राम का आयोजन किया गया है।इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे।इसके लिए शुक्रवार की देर संध्या श्री राय रक्सौल पहुंच गए।
गृह राज्यमंत्री ने रक्सौल पहुँचने के बाद सांसद डा संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा व एसएसबी के आला अधिकारियों के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर का जायजा लिया।उन्होंने मैत्री पुल निरीक्षण के साथ ही बटालियन हेडक्वार्टर, पनटोका एसएसबी कैंप आदि का भी निरीक्षण किया।बैठक कर बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते अधिकारियों को कई बिंदुओं पर निर्देशित किया।
इधर,एसएसबी 47 वीं टालियन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस रन फॉर बॉर्डर यूनिटी में भाग लेने के...









