गोल्ड मेडल से सम्मानित प्रो डा चंद्रमा सिंह को मिली बिहार विश्व विद्यालय के जंतु विज्ञान के प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति,मिल रही बधाई!
सेवानिवृति के बाद मिली प्रोफेसर के रूप में प्रोन्नति,चंद्रमा सिंह ने कहा -किस्मत किस्मत की विभाग!
रक्सौल (vor desk)। रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग के अवकाश प्राप्त एसोसिएट प्रोफेसर डा० चंद्रमा सिंह शुक्रवार को बिहार विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान के प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति कर दिए गए।यह प्रोन्नति सेवा निवृति के बाद मिली,यदि पहले मिली होती तो किसी उच्च पद को सुशोभित करते।लेकिन,विश्व विद्यालय के सुस्त चाल से देरी हुई।फिर भी श्री सिंह ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह मेरे लिए खुशी की बात है।उन्होंने कहा कि किस्मत किस्मत की बात है।मुझे संतोष है कि प्रोन्नति मिल गई है।
बता दे कि प्रोफेसर श्री सिंह के सी टी सी कालेज,जंतु विज्ञान के विभाग अध्यक्ष थे और विगत अगस्त माह में उन्होंने अवकाश ग्रहण किया था । इनके द्वारा जीनोम कैरेक्टरईजेशन नामक पुस्तक की रचना की गई। साथ...









