रक्सौल में अनुमंडल व्यवहार न्यायालय स्थापना के लिए भूमि का निरीक्षण
*अनुमंडलीय पशु चिकित्सालय परिसर में न्यायालय के लिए किया भूमि का निरीक्षण *न्यायालय व क्वार्टर के लिए जरूरी 6 एकड़ भूमि का पैमाईश कराने का एसडीओ को दिया निर्देश
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय की शीघ्र स्थापना के संकेत मिले हैं।सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही न्यायालय भवन ,क्वार्टर समेत अन्य बुनियादी संरचना का निर्माण शुरू हो जाएगा।इसको ले कर पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिले के निरक्षी न्यायाधीश प्रभात कुमार सिंह एवम जिला सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी तथा डीएम सौरभ जोरवाल ने रक्सौल में स्थापित होने वाले अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के लिए शुक्रवार को प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया ।
इस मौके पर एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने उनका स्वागत किया।अनुमंडल कार्यालय में एक बैठक भी हुई।बैठक में अनुमंडल कार्यालय के पूर्वी और दक्षिणी...









