पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को दी गयी श्रद्धांजलि,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा-‘देश के दुश्मनों को सबक सिखाया जाना जरूरी’!
शोक सभा आयोजित कर कैंडल जलाकर दी गयी श्रद्धांजलि
रक्सौल।(Vor desk)। बुधवार को शहर के पोस्ट ऑफिस के सामने भारत विकास परिषद रक्सौल, सीमा जागरण मंच, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी़ महिला सम्मेलन रक्सौल के संयुक्त तत्वावधान में एक शोक सभा आयोजित कर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये निहत्थे एवं निर्दोष पर्यटकों भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।इस दौरान शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना के साथ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गयी।
इस मौके पर भारत विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने आतंकी हमले की घोर भर्त्सना करते हुए कहा कि देश अब ऐसी आतंकी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा।अब समय आ गया है कि भारत सरकार देश के दुश्मनों को ऐसा सबक सिखाये ताकि वे भविष्य में फिर ऐसा हिमाकत नहीं कर सके। वहीं रणजीत सिंह ने कहा कि मानवता के दुश्मनों के ...









