एसएसबी के सौजन्य से रक्सौल के 20 छात्रों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण!
रक्सौल।(Vor desk)।सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत रक्सौल के सीमाई क्षेत्र के बीस छात्रों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। यह पहल युवाओं को डिजिटल युग में सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।शुक्रवार से नागा रोड स्थित सुप्रसिद्ध रीट कंप्यूटर संस्थान में इस बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण क्लास का संचालन किया जा रहा है । इस आयोजन में गैर-सरकारी संस्थान सरेटा का भी महत्वपूर्ण योगदान है, जिसने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया है।आज क्लास के संचालन के दौरान एसएसबी से कुंदन कुमार और प्रीतम कुमार के साथ सरेटा के जितेंद्र कुमार, स्थानीय प्रतिनिधि विनोद महतो, और अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, संस्था के प्रश...









