पीएम के आगमन को ले कर 18जुलाई को दोपहर तक बोर्डर रहेगा सील,इंडो नेपाल बोर्डर पर कड़ी चौकसी और निगरानी जारी!
रक्सौल।(Vor desk)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई शुक्रवार को मोतिहारी आगमन के मद्देनजर भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रक्सौल और वीरगंज के बीच मुख्य बॉर्डर सहित पूर्वी चंपारण जिले से लगे सभी सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।नेपाल की ओर से नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस भी मुस्तैद है।बोर्डर पर किलेबंदी की तरह सुरक्षा बंदोबस्त है।जिले में कैंप कर चुके केंद्र और राज्य स्तर के उच्चाधिकारी पल पल पर नजर रखे हुए है ।
18जुलाई को बोर्डर रहेगा सील,सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट मोड पर
बोर्डर सील:18 जुलाई को सुबह से दोपहर तक भारत-नेपाल बॉर्डर सील रहेगा और पैदल आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा।
आई कार्ड जांच: बॉर्डर पर आवागमन करने वाले लोगों का आई कार्ड और सामान की जांच की...









