बिहार विधानसभा चुनाव: प्रचार का शोर थमने के बावजूद प्रशांत किशोर का जलवा,पूर्वी चंपारण में भरी हुंकार, ‘बदलाव’ और ‘रोजगार’ पर ज़ोर!
रक्सौल/छौडादानों।(Vor desk)बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार का शोर रविवार शाम पाँच बजे समाप्त हो गया। मंगलवार, 11 नवंबर को होने वाले निर्णायक मतदान से ठीक पहले, 'जन सुराज' अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने पूर्वी चंपारण जिले में अपने तूफानी रोड शो से चुनावी माहौल को गर्माए रखा। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दौरा करने के बाद वह नरकटिया विधानसभा पहुँचे, जहाँ उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।उनका जलवा नरकटिया और रक्सौल साफ दिखा।
अपने अंतिम प्रचार अभियान के दौरान, प्रशांत किशोर ने महत्वपूर्ण राजनीतिक बयान भी दिए। उन्होंने पहले चरण में हुई 65% रिकॉर्ड वोटिंग को बिहार के इतिहास में एक अभूतपूर्व घटना बताया और दावा किया कि यह आंकड़ा राज्य में 'बदलाव' की ओर इशारा कर रहा है, जिसका सबसे बड़ा लाभ यहाँ की जनता को मिलेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद...









