Tuesday, April 28

रक्सौल आसपास

रक्सौल की बेटी कृति जालान ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से हासिल किया बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री,मिल रही बधाई!

रक्सौल की बेटी कृति जालान ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से हासिल किया बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।स्थानीय बैंक रोड, रक्सौल की होनहार बेटी कृति जालान ने अपने परिश्रम और लगन से पूरे देश में रक्सौल का मान बढ़ाया है। प्रतिष्ठित व्यवसायी नंदकिशोर जालान एवं स्व. कांता देवी जालान की सुपौत्री तथा लायन बसंत जालान एवं लायन अनीता जालान की लाडली बिटिया रानी कृति ने देश की शीर्ष विधि संस्थान – नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से अपनी लॉ की डिग्री प्राप्त की। यह डिग्री उन्हें भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने प्रदान की, जो आगामी 24 नवंबर 2025 से देश के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे। कृति की प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं। वर्ष 2020 में आयोजित क्लैट इंट्रेस एक्जाम में उन्होंने ओबीसी वर्ग में पूरे भारत में चौथा स्थान और सामान्य श्रेणी में 66वां स्थान प्राप्त कर देशभर में रक्सौल और बिहार का परचम लहराया था। यही उपलब्धि उन्ह...
भेलाही पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे गाँजा की खेप को किया बरामद!

भेलाही पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे गाँजा की खेप को किया बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर भेलाही पुलिस ने भेलाही नहर चौक के पास एक छापेमारी में भारी मात्रा में गाँजा बरामद किया। डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। तस्कर नेपाल से गाँजा लाकर इसे आगे भेजने के लिए जमा कर रहे थे।छापेमारी के दौरान, पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए गाँजे के नौ बंडल बरामद किए। इनका कुल वजन 107 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आँकी गई है।हालांकि, पुलिस को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने दो तस्करों की पहचान राजेश भगत और अवधेश भगत के रूप में की है। ये दोनों मूल रूप से सुखलहिया दरपा थाना के निवासी हैं और अब नेपाल के धोरे गाँव में रहते हैं।पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर ...
रामगढ़वा में आरजेडी कार्यकर्ता के घर पर पुलिस छापेमारी में देशी कट्टा, पिस्टल और एक नली बंदूक बरामद, आरोपी फरार; मां गिरफ्तार!

रामगढ़वा में आरजेडी कार्यकर्ता के घर पर पुलिस छापेमारी में देशी कट्टा, पिस्टल और एक नली बंदूक बरामद, आरोपी फरार; मां गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रामगढ़वा पुलिस ने अहिरौलिया पंचायत के बिनवलिया गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह कार्रवाई आरजेडी कार्यकर्ता हृदयनंद यादव के घर पर की गई।थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक पिस्टल और एक देशी एक नाली बंदूक जब्त की। पुलिस ने आरोपी हृदयनंद यादव की मां लालमुनि देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हृदयनंद यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने हथियार बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हृदयनंद यादव के घर अवैध हथियारों का भंडारण किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अवैध हथियार रखने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस छापेमारी दल में सुगौली इंस्पेक्टर अशोक पांडेय, पीएसआई सुमित कुमार, अजित सिंह, रामेश्...
दो वर्ष पुराने बच्चा पासवान हत्याकांड मामले में जिला पार्षद पति रमेश सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आदापुर थाना में 11 अपराधिक मामले हैं दर्ज

दो वर्ष पुराने बच्चा पासवान हत्याकांड मामले में जिला पार्षद पति रमेश सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आदापुर थाना में 11 अपराधिक मामले हैं दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)। पुलिस ने दो साल पुराने बच्चा पासवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रमेश सिंह एक जिला पार्षद के पति हैं।थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने बताया कि श्यामपुर बाजार निवासी बच्चा पासवान की हत्या का कारण भूमि विवाद था। घटना के बाद से फरार चल रहे रमेश सिंह को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। इस गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रमेश सिंह के खिलाफ आदापुर थाने में पहले से ही 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और जमीन से जुड़े विवाद शामिल हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। ...
रक्सौल में नेपाली शराब तस्करों की बाइक ने मारी दादी-पोता को ठोकर,हादसे के बाद तस्कर फरार, महिला का पैर टूटा, इलाज जारी!

रक्सौल में नेपाली शराब तस्करों की बाइक ने मारी दादी-पोता को ठोकर,हादसे के बाद तस्कर फरार, महिला का पैर टूटा, इलाज जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के नौकाटोला इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब नेपाली शराब तस्करों की तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला और उसके दो साल के पोते को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक नंबर BR 05 AF 2112 ने नजमा खातून (45) और उनके दो वर्षीय पोते अब्दुल्ला को बुरी तरह घायल कर दिया।स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत गम्हरिया चौक की एक निजी क्लिनिक में पहुंचाया। नजमा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रक्सौल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका एक पैर टूट गया है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।हादसे के बाद पुलिस ने मौके से नेपाली शराब की कस्तूरी ब्रांड से भरा एक बैग बरामद किया, जिससे यह पुष्टि हो गई कि बाइक सवार दोनों युवक शराब तस्कर थे। दुर्घटना के बाद एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा इलाज के दौरान अस्पताल से भाग निकला।पुलिस ने बाइक औ...
शारदा कला केन्द्र के तत्वावधान में दो दिवसीय नृत्य कार्यशाला का हुआ शुभारंभ!

शारदा कला केन्द्र के तत्वावधान में दो दिवसीय नृत्य कार्यशाला का हुआ शुभारंभ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शनिवार को शहर के बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में शारदा कला केन्द्र रक्सौल के तत्वावधान में काठमांडू ( नेपाल) के फंकी दाजू ( FUNKY DAZU) के संयोजन में दो दिवसीय नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ जिसके तहत पचास से अधिक अभ्यर्थियों ने फाउंडेशन ऑफ़ लॉकिंग एवं हिपहॉप डांस के स्टेप्स की तकनीक एवं जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में शारदा कला केन्द्र की संचालिका शिखा रंजन , कोरियोग्राफर फन्की दाजू एवं शारदा कला केन्द्र के नृत्य प्रशिक्षक रंजन कुमार , मारवाड़ी सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा एवं प्रांतीय बाल विकास प्रमुख वीणा गोयल एवं खूशबू भरतिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर नृत्य कार्यशाला का विधिवत शुभारम्भ किया तदुपरांत शिखा रंजन एवं रंजन कुमार ने नेपाल से पधारे मशहूर कोरियोग्राफर फंकी दाजू को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर शार...
रक्सौल में रविवार को 4 घंटे तक गुल रहेगी बिजली: मेंटेनेंस के कारण सभी फीडरों में होगी कटौती

रक्सौल में रविवार को 4 घंटे तक गुल रहेगी बिजली: मेंटेनेंस के कारण सभी फीडरों में होगी कटौती

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल शहर और आसपास के इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर सब-स्टेशन (PSS) के जरूरी मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक सभी फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान अपने जरूरी काम समय से पहले निपटाने की अपील की है।विद्युत एसडीओ सुनील रंजन ने बताया कि विद्युत प्रणाली की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए यह रखरखाव कार्य बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी खराबी से बचा जा सके।निम्नलिखित फीडरो से आपूर्ति होने वाली लाइन बाधित रहेगी. टाउन 1 फीडर टाउन 2 फीडर टाउन 3 फीडर रामगढ़वा फीडर शीतलपुर फीडर आईसीपी बियाडा फीडर इंडस्ट्रियल फीडर विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और कहा है कि मेंटेनेंस का काम निर्धारित समय में पूरी कर ली जाएगी। ...
एनडीए को बड़ा झटका:जन सुराज के हुए सीएम नीतीश के पुराने साथी भुवन पटेल,रक्सौल में सियासी सरगर्मी तेज!

एनडीए को बड़ा झटका:जन सुराज के हुए सीएम नीतीश के पुराने साथी भुवन पटेल,रक्सौल में सियासी सरगर्मी तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। उससे पहले नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के दो पुराने नेताओं ने उन्हें झटका दे दिया है।कई बार विधायक, सांसद और मंत्री रहे दसई चौधरी और जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व मुखिया भुवन पटेल ने प्रशांत किशोर का दामन थाम लिया है।प्रशांत किशोर ने दोनो का उत्साहपूर्वक स्वागत भी किया है।दोनो शुक्रवार को एक कार्यक्रम के बीच बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जनसुराज में शामिल हो गए। शेखपुरा हाउस आवास में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने दोनों नेताओं को पीला गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर उदय सिंह ने कहा कि मैं नीतीश कुमार का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं, लेकिन अब वे वैसे लोगों के साथ घिरे हुए हैं जो बिहार को तेजी से सर्वनाश की ओर ले जा रहे हैं। वे राह भटक गए हैं। दसई चौध...
रामगढ़वा में तेंदुए का आतंक: दो गांवों में चार लोगों पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण

रामगढ़वा में तेंदुए का आतंक: दो गांवों में चार लोगों पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रामगढ़वा क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से एक तेंदुआ लगातार लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। गुरुवार रात को तेंदुए ने दो अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत चार लोगो पर हमला कर दहशत फैला दी। पहली घटना भेरिहरवा गांव में हुई, जहां नागेंद्र सहनी पर तेंदुए ने तब हमला कर दिया जब वे अपने गोशाला में सो रहे थे। अचानक हुए हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना बेलासपुर गांव के पास धरमिनिया रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हुई, जहां शेख जब्बार और एमाम अहमद तेंदुए का शिकार बने। तीनो घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रामगढ़वा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।इसके अलावा एक महिला के भी घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ पहले भी कई बार धरमिनिया रेलवे ह...
रक्सौल में शिक्षक दिवस पर 101 शिक्षकों का हुआ सम्मान, छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मन मोहा!

रक्सौल में शिक्षक दिवस पर 101 शिक्षकों का हुआ सम्मान, छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मन मोहा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के डंकन रोड स्थित शिंदे एकेडमी परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर रक्सौल के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के 101 सरकारी व निजी विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें संभावना अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त, महेश कुमार अग्रवाल, पन्नालाल प्रसाद, प्रो. रामाशंकर प्रसाद, प्रो. चंद्रमा सिंह, प्रो. सत्यदेव सुमन, प्रो. किरण बाला, मुनेश राम, रंजीत सिंह, डी.एन. कुशवाहा, लायंस क्लब अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ, सेवानिवृत्त आरडीडी ब्रजेश कुमार ओझा, प्रो. स्वयंभू शलभ, से.नि. कैप्टन बी.एन. राय, कैप्टन अमर सिंह, नेवी के से.नि. पदाधिकारी बिन्दा पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उप...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!