समस्तीपुर मंडल में 55 आइसोलेशन कोच बनेंगे : डीआरएम अशोक महेश्वरी
डीआरएम अशोक महेश्वरी
परिचालन के पूर्व रेल ट्रैक का किया जा रहा है परीक्षण ,रेल बोर्ड के विशेष अनुमति व निर्देश के साथ शुरू हो जाएगी ट्रेन सेवा
डीआरएम महेश्वरी ने किया रक्सौल स्टेशन के लोको शेड में बन रहे आइसोलेशन कोच का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
डीआरएम ने बांटे सफाइ कर्मियों के बीच साड़ी,सोशल डिस्टेंस अनुपालन का दिया निर्देश,कहा-रेलवे भी कर रही लोगो की मदद
रक्सौल।( vor desk )।समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनो का निरीक्षण करते हुए डीआरएम अशोक माहेश्वरी शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल जंक्शन पहुंचे। जहां उन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ वार्ता की और लॉकडाउन में काम करते समय आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली।उन्होंने स्टेशन व रेलवे के वायर फिनिशिंग को ले कर निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने इस दौरान कहा कि कोरोना के कारण मची महामारी को सभी के सहयोग स...









