रक्सौल -बीरगंज मैत्री पुल में फिर बने गड्ढे,अब सरकारी स्तर पर जीर्णोद्वार की जगी आश!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल -बीरगंज को जोड़ने वाले भारत नेपाल मैत्री पुल के बदहाली से पीछा छूटने के संकेत मिले हैं।सूचना है कि इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।लेकिन,यह केवल भारतीय क्षेत्र के लिए बताया जा रहा है।यानी कि पूरी तरह से इसका जीर्णोद्वार होना फिलहाल मुश्किल दिख रहा है।जबकि,मॉनसून शुरू हो चुका है।वर्षात के मौसम में पूल पर बने गढ़े जलाशय युक्त दिखने लगे हैं।राह चलना मुश्किल होने लगा है।
बताते हैं कि पीएमओ में डा. स्वयंभू शलभ के द्वारा दर्ज कराए गए लोक शिकायत के आलोक में विभागीय स्वीकृति आदेश सं. 2531(S) दि. 29.4.2020 द्वारा पथ प्रमंडल, मोतिहारी अंतर्गत रक्सौल स्थित मैत्री पुल के एप्रोच रोड एवं वियरिंग कोट (भारतीय भाग) के मरम्मत कार्य (कुल पथांश लंबाई 506 मीटर), आरसीसी ड्रेन कार्य एवं विविध कार्य हेतु कुल दो करोड़ चौंसठ लाख उन्नीस हजार रूपये व्यय करने की प्रशासनिक स्व...









