“श्रीविधि अपनाएंगे ,पैदावार दुगुना बढ़ाएंगे”के नारे के साथ कृषकों को श्री विधि व जैविक खेती का प्रशिक्षण!
रक्सौल।( vor desk )।भारत देश एक कृषि प्रधान देश है और हमारे देश के युवा कृषक खासकर कृषि के ऊपर ही निर्भर है । लेकिन आजकल हमारे देश मे खेतीबारी में ज्यादा मात्रा में रसायनिक खाद के इस्तेमाल के कारण हमारी खेती की उर्वराशक्ति का दिन प्रतिदिन ह्रास हो रहा है और इस वजह से हम प्रतिदिन तरह तरह के बीमारियों का शिकार होते जा रहे है। जिसका प्रमुख कारण रसायनिक खाद का इस्तेमाल और नए तकनीक से खेती करने की गुणवत्ता का अभाव होना है ।इस प्रकार रसायनिक खाद के चलते आने वाले समय मे कृषि से संबंधित समस्याओं को देखते हुए रक्सौल के कृषि बिभाग एवं आशीष परियोजना डंकन अस्पताल (रक्सौल )के द्वारा रक्सौल ब्लॉक के किसानों को नई विधि ( श्री विधि) से किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हे यह जानकारी और तकनीकी सिख दी गई कि श्रीविधि से खेती करने में लागत कम और उपज तीन गुना बढ़ोतरी होगा । इस तरह कि...









