रीता देवी बनी निर्विरोध रामगढ़वा प्रमुख,मिल रही बधाई!
रामगढ़वा।( vor desk )।।बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित ई -किसान भवन सभागार में प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ।।निर्वाचन पदाधिकारी सह रक्सौल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि प्रखंड प्रमुख निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ।
निर्वाचन में रामगढ़वा प्रखंड के 23 समिति सदस्यों में से 16 सदस्यों ने भाग लिया।प्रमुख के लिए एकमात्र रीता देवी ने नामांकन दाखिल किया।
प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नहीं होने से इनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
शांतिपूर्ण व पारदर्शी मतदान कराया गया।जिला से अपर समाहर्ता रविंद्र नाथ चौधरी पर्यवेक्षक बनाए गए थे।निर्वाचन कार्य में रक्सौल बी डी ओ संदीप सौरभ भी शामिल थे।
बता दें कि पूर्व प्रमुख शिवकुमारी यादव पर समिति सदस्यों ने अविश्वास का प्रस्ताव लाया था।इसमें इन्होंने सदन में विश्वास खो दिया था।इसके बाद जिला निर्वाचन...









