Saturday, March 14

रक्सौल आसपास

रक्सौल के सब्जी बाजार में हुई आगलगी,फायरबिग्रेड व पुलिस टीम ने जन सहयोग से पाया काबू !

रक्सौल के सब्जी बाजार में हुई आगलगी,फायरबिग्रेड व पुलिस टीम ने जन सहयोग से पाया काबू !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के सब्जी बाजार में मंगलवार की सन्ध्या करीब सवा सात बजे अचानक हुई आगलगी से अफरातफरी मच गई।लॉक डाउन के बीच इस घटना से लोग सकते में आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक, सब्जी बेचने वाले दो खटीक के दुकानो में उक्त आगलगी हो गई।जिसे स्थानीय लोगों व फायरबिग्रेड टीम ने काफी मशक्कत से काबू किया। बताया गया कि आगलगी की लपटे दिखते ही स्थानीय लोग जुट गए और आगलगी को काबू में जुट गए।वहीं सूचना के बाद पुलिस टीम व फायरबिग्रेड वाहन पहुंच गई। रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर एम आलम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है। इधर,जिस दो दुकान में हुई इस आगलगी में करीब पच्चीस हजार की क्षति पहुंची है।सब्जी व अन्य समान जल गए। वार्ड 20 मौजे निवासी दुकान संचालक मनीष सोनकर व नरेश सोनकर के मुताबिक, शाम छह बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।कोई दिया या...
भाजपा किसान मोर्चा की पहल रंग लाई,किसानों को मिलेगा फसल नुकसान की क्षति पूर्ति:अरविंद सिंह

भाजपा किसान मोर्चा की पहल रंग लाई,किसानों को मिलेगा फसल नुकसान की क्षति पूर्ति:अरविंद सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार के किसानों के हित में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश किसान मोर्चा कमेटी के द्वारा की गई पहल अब रंग ला रही है। उक्त बातें आज किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में रक्सौल संगठन जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कही। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में भारी आंधी बारिश और ओले गिरे थे। जिसके कारण किसानों की फसल खराब हो गई थी। उसके लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल से आग्रह किया गया था कि किसानों का जो नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति मिले।किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल और एक कमेटी बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार से मिलकर के इस समस्या के समाधान के लिए निवेदन किए। जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने यह बताया कि बिहार सरकार ने मांगों को मानते...
भाजपा ने शुरू किया रक्सौल नगर में राशन वितरण कार्य,कार्यकर्ता कर रहे जरूरत मन्दों का सर्वे!

भाजपा ने शुरू किया रक्सौल नगर में राशन वितरण कार्य,कार्यकर्ता कर रहे जरूरत मन्दों का सर्वे!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के देख रेख में नगर के सभी वार्डो में जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरण का कार्य जारी है। विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह के द्वारा अपने निजी कोष से रक्सौल विधानसभा-10 अंत र्गत नगर के सभी 25 वार्डों के जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके बीच राहत सामग्री बांटा जा रहा है। इसके लिए रक्सौल के कोइरिया टोला स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में राहत वितरण सामग्री के हजारों पैकेट तैयार किये गये है। इस राहत सामग्री वितरण कार्य के लिए नगर के सभी पार्षदों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद ली जा रही है।पहले चरण में प्रत्येक वार्ड में 40 जरूरतमंदों को चिन्हित किया गया है। इस क्रम में अपने अपने वार्ड में नगर पार्षद रवि गुप्ता(वार्ड 10 ),कुंदन सिंह( वार्ड 9 ) व जितेंद्र दत्ता ( वार्ड 5 )समेत अन्य वार्ड पार्षद सक्रिय दिखे।...
कोरोना के खोज में रक्सौल के 13 हजार 275 घरों में सर्वे,75 हजार लोगों की हुई जांच!

कोरोना के खोज में रक्सौल के 13 हजार 275 घरों में सर्वे,75 हजार लोगों की हुई जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई।जिसमे कोरोना वायरस की पहचान के लिए हाउस टू हाउस सर्वे कार्य की समीक्षा की गई।साथ ही आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान डॉ शर्मा ने बताया कि विभिन्न गांवों में विदेश या दूसरे राज्य से आये लोगो की स्क्रीनिंग का कार्य 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक घर घर सर्वे का कार्य हुआ था । पुनः उस घर का दुबारा भ्रमण 25 अप्रैल से शुरू हुआ था आज 27 अप्रैल को समापन हुआ। जिसमें तेरह हजार दो सौ पचहत्तर घरो में पचहत्तर हजार लोगों का सर्दी खांसी बुखार सांस लेने में परेशानी के बारे में जॉच की गई। डॉ शर्मा ने बताया कि कोविड 19और जेई एईएस के लिए दो प्रचार गाड़ियों द्वारा रक्सौल प्रखंड के विभिन गाँवो में प्रचार प्रसार कराया जा रहा है । गाँवो में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मि...
पूर्वी चंपारण में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद डीएम ने क्या अपील की,जानिए!

पूर्वी चंपारण में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद डीएम ने क्या अपील की,जानिए!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।( vor desk )।जिले में चार कोरोना पीजीटीव मरीज मिलने के बाद पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने एक बार फिर सभी लोगों को घरों में रहने औए सोशल डिस्टैन्सिंग के पालन करने की अपील की है। https://youtu.be/Ntdl9LBO7sE सुनिए डीएम ने क्या कहा उन्होंने कहा है कि कोई भी सूचना आप कण्ट्रोल रूम या बीडीओ /सीओ को ज़रूर दें I उन्होंने बताया है कि प्रभावित जगह में कन्टेनमेंट ज़ोन बनाया गया है जिसमें कोई भी गतिविधि वांछित नहीं हैं । अतः सभी निर्देशों को शत प्रतिशत पालन करें Iस्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करें। ...
रक्सौल में मिली अनोखी मछली को ले कर कौतूहल,देखने उमड़ रहे लोग!

रक्सौल में मिली अनोखी मछली को ले कर कौतूहल,देखने उमड़ रहे लोग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अनोखी मछली रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में एक अनोखी मछली मिलने के बाद उसे देखने वालों की होड़ लग गई । बताया गया कि यह मछली रामेश्वर फल मंडी के पास एक पोखरा से मिली।मछली सुनहरे व चितकावर रंग की है। इस बाबत स्थानीय युवा भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अद्भुत मछली को देखने के लिए लोग जुट रहे हैं। वहीं,इसी से मिलते जुलते स्वरूप में पिछले दिनों रक्सौल के सरस्वती शिशु मंदिर के पास खेखरिया गावँ में भी एक मछली मिली थी। https://youtu.be/aooSqMQLq7c रक्सौल के खेखरिया गांव में भी मिली अनोखी मछली जिसको देखे जाने के बाद कौतूहल कायम रहा।हालांकि,उक्त मछली का रंग मटमैला था।स्थानीय युवक सागर कुमार ने बताया कि इस तरह की मछली हमने पहली बार देखी है।उसने बताया कि इस मछली को हमने एक पोखरा में डाल दिया। सूत्रों व जानकारों ने बताया है कि इस तरह की मछल...
दादी के श्राद्ध कर्म में जाने के लिए परेशान है नीरज,क्वरेंटाइन पूरा होने के बाद भी दस युवको को है घर जाने का इंतजार!

दादी के श्राद्ध कर्म में जाने के लिए परेशान है नीरज,क्वरेंटाइन पूरा होने के बाद भी दस युवको को है घर जाने का इंतजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कोरेण्टाईन पूरा होने के बाद भी घर जाने के इंतजार में है कोरोना आपदा राहत केंद्र पर रह रहे मुजफ्फरपुर के दस युवक रक्सौल।(vor desk )।इंडो नेपाल बॉर्डर सील होने के बावजूद नेपाल की राजधानी काठमांडू से रक्सौल पहुंचने पर 12 अप्रैल को कोरेनटाइन किये गए दस युवक परेशान हैं ।उनके 14 दिन की क्वरेंटाइन की अवधि पूर्ण हो गई है।बावजूद उन्हें घर भेजने की कोई व्यवस्था नही हुई। इसमे एक युवक नीरज के दादी का निधन हो गया था।सुबकते हुए नीरज बताता है कि मेरी दादी का निधन हो गया,लेकिन,हम अंत्येष्टि में नही जा सके।अब श्राद्ध कर्म है।उसमें घर जाना है।लेकिन कोई नही सुन रहा। नीरज:दादी के श्राद्ध कर्म में जाने के लिए परेशान उसका कहना है कि प्रशासन अनुमति दे तो हम पैदल ही चले जायेंगे।मुझे मेरी दादी बहुत मानती थी।मुझे जीवन भर का अफसोस हो जाएगा,यदि मैं नही शामिल हुआ।उसने कहा कि दादी के निधन पर भी अनु...
कोरोना से लड़ रही आठ एएनएम को छह माह से नही मिला वेतन,धूप में खड़े हो कर जताया विरोध!

कोरोना से लड़ रही आठ एएनएम को छह माह से नही मिला वेतन,धूप में खड़े हो कर जताया विरोध!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित आठ एएनएम वेतन नही मिलने से नाराज हैं। लॉक डाउन में उनके समक्ष भुखमरी की समस्या हो गई है। इसको ले कर क्षुब्ध एएनएम के समूह ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया।उन्होंने घण्टो धूप में खड़े हो कर विरोध जताया और वेतन भुगतान की मांग की।सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए उन्होंने विरोध जताया।और कहा कि सरकार हमारी आवाज सुने। कुमारी किरण(कल्याणपुर)अंजन कुमारी(मुजफ्फरपुर),रीता कुमारी 2 (कल्याणपुर)कुमारी अमृता सिंहा( नालंदा),गीता कुमारी(नालंदा),रमिता कुमारी(बेगूसराय)सुनीता कुमारी(मुजफ्फरपुर)प्रेम लता कुमारी(नालंदा) ने बताया की हम सभी आठ एएनएम संविदा पर कार्यरत थे।बाद में रेगुलर होने पर विभागीय निर्देश से यहां 5 अक्टूबर 2019 को योगदान किये। लेकिन,सीवील सर्जन कार्यालय से अब तक सम्पुष्टि लंबित है। जिससे हमे पिछले छह माह से वेत...
भाजयुमो ने पीएम केयर्स फंड में भेजा ₹ 90 हजार

भाजयुमो ने पीएम केयर्स फंड में भेजा ₹ 90 हजार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के केयर्स फंड में अपने कार्यकर्ताओं से 90 हज़ार की राशि भेजवाने का कार्य किया है। उक्त जानकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे ने बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानव जीवन की रक्षा को सर्वोपरि महत्व देकर भारत में लॉक डाउन का रास्ता अपनाया और जीवन क्षति को बचा लिया। प्रोफेसर दूबे ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है । कोरोना से संघर्ष में भारत के जनसामान्य में त्याग और सर्वोच्च मानववाद के अनुकरणीय आदर्श पेश किए जा रहे हैं ।लोकमंगल भारतीय संस्कृति का मूल लक्ष्य है ।प्रोफ़ेसर दूबे ने कहा कि महामारी से जूझते हुए केंद्र और राज्य अपना कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं ।इस कठिन समय में सभी देशों ने अपने अपने ढंग से प्रयास किए हैं लेकिन भारत के प्रयासों की प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित विश्व की अनेक संस्थाओं ने क...
वायरल विडियो :मोबाइल चोरी के आरोप में बेरहमी से युवक की पिटाई ,दो धराये!

वायरल विडियो :मोबाइल चोरी के आरोप में बेरहमी से युवक की पिटाई ,दो धराये!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल अनुमण्डल के आदापुर थाना से सटे जमुनभार गांव में एक मोबाईल चोर को सरेआम पेड़ से उल्टा लटकाकर दबंगों द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। वहीं घटना का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल होने के एक सप्ताह बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस द्वारा साधारण धारा के तहत मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर ली गई है।वहीं,डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने इस पर संज्ञान लिया है। जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।जबकि अन्य भूमिगत हो गए हैं।पुलिस उन्हें तलाश रही है। https://youtu.be/dgv0iCAxyd4 इस संबंध में पीड़ित लालाछपरा गांव निवासी सैनुल्लाह मियां के आवेदन के आलोक में स्थानीय थाना में कांड संख्या 111/20 दर्ज की गई है। जिसमें चार व्यक्तियों को आरोपित किया गया है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!