Saturday, March 14

रक्सौल आसपास

बजरंग दल हिंदुस्तान के सदस्यों द्वारा रक्सौल में मास्क वितरण!

बजरंग दल हिंदुस्तान के सदस्यों द्वारा रक्सौल में मास्क वितरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
पुलिसकर्मी को मास्क देते युवक रक्सौल।(vor desk )।बजरंग दल हिन्दुस्तान के नगर सदस्य प्रतिक कुमार के नेतृत्व में सोमवार को मास्क वितरण किया गया। बताया गया कि जो लोग बिना मास्क लगाए सङक पर घुम रहे थे ।उन लोगो को नगर सदस्यो ने मास्क पहनाया और वितरण किया।लाकडाउन में सोशल डिसटेंसिंग का भी ख्याल रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ताकि सभी लोग इस कोरोना जैसै महामारी से बचे और दूरी बना कर रहे।इस दौरान कुशाल कुशवाहा, अमितेश कुमार , पुरण गुप्ता, प्रविण तिवारी ,निरज, अनिकेत बयाहुत समेत अन्य शामिल थे। ...
सन्नी गुप्ता को दी गई श्रद्धांजली,चेताया-‘हत्यारों को फांसी नही दी गई तो पटना में आक्रोश मार्च’!

सन्नी गुप्ता को दी गई श्रद्धांजली,चेताया-‘हत्यारों को फांसी नही दी गई तो पटना में आक्रोश मार्च’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। राज्य स्तरीय विरोध कार्यक्रम के तहत रक्सौल में कानू हलवाई राजनीतिक चेतना मंच के लोगों ने सनी गुप्ता हत्याकांड को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।और श्रद्धांजलि दी गई। बताया गया कि वैश्य समाज के लोगों ने स्थानीय आर्य समाज मन्दिर प्रांगण में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सनी गुप्ता के प्रति दो मिनट का शोक व्यक्त करते हुए मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन धरना दिया। अध्यक्षता कृष्णा गुप्ता ने की।उन्होंने इस मौके पर कहा कि हमारे समाज के पटना निवासी सन्नी गुप्ता के आवास पर विगत 12 दिन पहले आपराधिक छवि के मोहम्मद चांद ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। जिसमें कुछ दिनों के बाद कानू समाज ने जब आवाज बुलंद किया तो पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि सन्नी गुप्ता के हत्या पर सरकार से पांच सूत्री मांग की गई है।जिसमे गिरफ्तार अभियुक्तों का स्पीड ट्रायल कर फ...
इंडिया पोस्ट बैंक में खुलेगा राशन कार्ड धारियों का खाता,एसडीओ अमित ने दिये निर्देश!

इंडिया पोस्ट बैंक में खुलेगा राशन कार्ड धारियों का खाता,एसडीओ अमित ने दिये निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (बिहार ,पटना )के आदेशानुसार रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत रक्सौल, रामगढ़वा ,आदापुर और छौड़ादानो के डाक घर को निर्देशित किया है कि जिन राशन कार्ड धारियों के पास बैंक खाता नही है,उनका खाता खोलना अविलम्ब सुनिश्चित करें। इसको ले कर एक विभागीय पत्र दे कर डाक अधीक्षक को निदेश दिया गया है कि पंचायत स्तरीय इंडिया पोस्ट बैंक के माध्यम से राशन कार्डधारियों को खाता खोलना सुनिश्चित करें। क्योंकि, जिस राशन कार्डधारियों के पास खाता नही है अभी तक उनके खाते में पैसा नही जा सका है ।उल्लेखनीय है कि रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत (नगर परिषद रक्सौल ),प्रखंड रक्सौल रामगढ़वा आदापुर एवं छौड़ादानो )में वैसे राशन कार्डधारी है जिनके पास आधार सीडेड बैंक खाता नही है जिसके लिए अनुमंडल अंतर्गत इंडिया पोस्ट के सभी शाखाओ में प्राथमिकता के आधार प...
सुरक्षा से खिलवाड़:नेपाल से पैदल ही पश्चिम बंगाल को चल दिये 19 मजदूर,कोई पूछवैया नहीं!

सुरक्षा से खिलवाड़:नेपाल से पैदल ही पश्चिम बंगाल को चल दिये 19 मजदूर,कोई पूछवैया नहीं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*बॉर्डर सील होने के बावजूद 19 मजदूर सीमा पार कर पहुंच गए रामगढ़वा, एसएसबी या पुलिस ने कहीं नही रोका रक्सौल।( vor desk )।भारत- नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। नेपाल में लॉक डाउन और भारत नेपाल की बीच बॉर्डर सील होने के बावजूद 19 मजदूर भारत मे प्रवेश कर गए है।वो भी जब पूर्वी चंपारण जिला में 9 कोरोना मरीज मिलने के बाद जिला को रेड जोन में शामिल कर दिया गया है । रेड जोन होने का मतलब जिले में कर्फ्यू जैसे स्थित रहेंगे। आपातकालीन सेवा और अनिवार्य ट्रेड सेवा छोड़कर किसी के घूमने फिरने पर सख्त मनाही है। आसपास दो से ज्यादा लोग खड़ा नही हो सकते ।लेकिन ये 19 मजदूर आराम से हाइवे पकड़ कर पैदल पश्चिम बंगाल के मालदा जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम सभी बारा जिला के जीतपुर स्थित स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं।लेकिन,फैक्ट्री सञ्चालक कोई मदद नही कर रहे।उल्टे घर जा...
बिहार में सिर्फ रेड और ऑरेंज जोन होंगे,लॉक डाउन का होगा सख्ती से अनुपालन!

बिहार में सिर्फ रेड और ऑरेंज जोन होंगे,लॉक डाउन का होगा सख्ती से अनुपालन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।देश इस समय कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है. आज लॉकडाउन 2 समाप्त होने जा रहा है. इसके साथ ही कल यानी 4 मई से 17 मई तक लॉकडाउन 3 लागू हो जाएगा. लॉकडाउन 3 में केंद्र सरकार ने देश के जिलों को तीन जोन में बांट कर कुछ रियायतें दी है. केंद्रीय गृहमंत्रालय ने देश के जिलों को ग्रीन,रेड और ऑरेंज जोन में बांटा है. लेकिन बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों को सिर्फ दो ज़ोन में बांटने का निर्णय लिया है. बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक बिहार में कोई भी जिला ग्रीन ज़ोन में नहीं होगा. राज्य के सभी जिलों को रेड ज़ोन और ऑरेंज जोन में बांटा गया है. भारत सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक इन इलाकों में छूट दी जाएगी.  बिहार सरकार ने कहा है कि भारत सरकार की ओर से तय किये गए मापदंडों के मुताबिक ही समय-समय पर राज्य में रेड ज़ोन के इला...
मुखिया रेखा देवी के नेतृत्व में भेलाही पंचायत मे सेनिटाईज व घर घर मास्क का वितरण!

मुखिया रेखा देवी के नेतृत्व में भेलाही पंचायत मे सेनिटाईज व घर घर मास्क का वितरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
भेलाही पंचायत मे मास्क का वितरण करते पूर्व मुखिया अजय पटेल रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड के भेलाही पंचायत के ग्रामीण इलाकों में सैनिटाइज करने के साथ ही मास्क वितरण का कार्य जारी है।स्थानीय मुखिया रेखा देवी के नेतृत्व में यह अभियान चल रहा है। उनके पति व पूर्व मुखिया अजय पटेल ने बताया कि अपने निजी कोष से लॉक डाउन के पहले चरण से लेकर लगातार तीसरे चरण तक लगातार सेनिटाईज करवा रहे है। वही इस बिच घर घर पहुंचकर मास्क का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे पंचायत मे लगभग 2000 मास्क घर घर देने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको सोशल डिस्टेंसींग का पालन करते हुए वितरण किया जा रहा है। श्री पटेल ने बताया कि लगातार खाधान्न वितरण भी किया जा रहा है। गरीब- असहाय लोगो को यह खाधान्न वितरण किया जा रहा है। ...
‘कोविड 19 फैले ना,कोई भूखे सोए ना’ के नारे के साथ जरूरतमंदों के बीच खाधान्न वितरण!

‘कोविड 19 फैले ना,कोई भूखे सोए ना’ के नारे के साथ जरूरतमंदों के बीच खाधान्न वितरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना वायरस रोक थाम को ले कर लागू लॉक डाउन 0.3 के कारण गरीब व असहाय लोग मुसीबत में आ गए हैं।लेकिन, जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकताओं द्वारा मदद के बढ़े हाथ ने उन्हें राहत देने का कार्य किया है।जिस कारण सैकड़ो घर मे चूल्हे जल पा रहे हैं। इसी क्रम में "कोविड 19 फैले ना, कोई भुखे सोये ना" के नारे के साथ वार्ड 24 में पार्षद जयमंती देवी व उनके पति सुरेश चौहान के नेतृत्व में लगातार खाधान्न वितरण कार्य जारी है।समाजिक कार्यकर्ता सुरेश चौहान ने बताया कि अभियान के तहत समाज के उन गरीब लोगों को राशन वितरण किया जा रहा है। जिन्हें सरकार के किसी फंड का अभी तक लाभ नही मिला है।इसमे चावल, दाल,सरसो तैल, आलू, प्याज, बिस्कीट, नमक आदि समाग्री का वितरण किया जा रहा है।मौके पर जनसेवक टीम केदीपक कुमार सिन्हा,सूरज चौहान,राकेश कुमार,मुन्ना कुमार,प्रभाकर चौहान आदि शामिल थे। ...
एसएसबी ने पंजाब व बिहार के 15 लोगों को नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स को सौंपा!

एसएसबी ने पंजाब व बिहार के 15 लोगों को नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स को सौंपा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसएसबी ने भारतीय नागरिकों को नेपाल एपीएफ को सौंपा रक्सौल।(vor desk )।नेपाल में 7 मई तक लॉक डाउन व 12 मई तक भारत से लगी नेपाल की सीमा सील है।लेकिन,लॉक डाउन में फंसे भारतीय नागरिक वतन वापसी के लिये बेचैन हैं।एक ओर जहां देश के विभिन्न प्रान्तों से मजदूरों व छात्रों की घर वापसी की पहल जारी है।लेकिन,पड़ोसी देश नेपाल में फंसे लोगों पर अब तक कोई फैसला नही हो पाया है।यही कारण है कि नेपाल में काम धंधा करने वाले लोग त्रासदी के शिकार हो रहे हैं।लगातार वे चोरी छुपे देश आने के प्रयास में हैं। इसी क्रम में रविवार को एसएसबी 47 वीं बटालियन के जवानों ने रक्सौल के भेलाही के मुशहरवा व पनटोका पँचायत के धुपवा टोला कैम्प क्षेत्र कुल 15 लोगों को नियंत्रण में लिया।जिन्हें नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स को सौंप दिया। बताया गया कि इसमे पंजाब व बिहार के लोग शामिल थे।जो काठमांडू समेत विभिन्न जगहों से किसी तरह पूर्...
भाजयुमो ने रक्सौल के पुलिस अधिकारियों के बीच वितरित किया सैनिटाइजर व ग्लोब्स!

भाजयुमो ने रक्सौल के पुलिस अधिकारियों के बीच वितरित किया सैनिटाइजर व ग्लोब्स!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे के नेतृत्व में रक्सौल अनुमंडल के अनुमंडल आरक्षी अधीक्षक संजय कुमार झा समेत अनुमण्डल के सभी थाना प्रभारियों के बीच सैनिटाइजर एवं ग्लोब्स वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुड्डू सिंह ,इंजीनियर जीतेंद्र कुमार ,संजय पटेल, राकेश रंजन वर्मा ,रतन गुप्ता, परवेज आलम आदि ने मुख्य रूप से अपना योगदान दिया। प्रोफेसर मनीष दुबे ने कहा कि आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है ऐसे में पूरे भारत वर्ष के स्वास्थ्य कर्मियों सफाई कर्मियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में इन सभी सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी दृष्टि से भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पुलिस पदाधिकारियों के बीच सैनिटाइजर एवं ग्लोब्स वितरित करने का कार्य किया है। उन्होंने पुलिस महकम...
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एसएसबी जवानों के बीच बांटे सैनिटाइजर व ग्लब्स!

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एसएसबी जवानों के बीच बांटे सैनिटाइजर व ग्लब्स!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा शनिवार को रक्सौल में एसएसबी 47 वीं बटालियन के जवानों के बीच 220 सैनिटाइजर एवं 220 ग्लब्स बांटने का कार्य किया गया जिसका नेतृत्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने किया। इस अभियान में रतन कुमार गुप्ता ,चंदन कुशवाहा, छोटू कुमार, परवेज आलम आदि शामिल थे।प्रो0 मनीष दुबे ने बताया कि एसएसबी जवान जो आज बॉर्डर पर तैनात है दिन रात देश की सेवा में हैं। भारत नेपाल की सीमा खुली हुई है और भारत की सीमाओं को देखभाल करने का पूरा जिम्मा एसएसबी के जवानों पर के कंधों पर है। ऐसे में एसएसबी की जिम्मेवारी बहुत बढ़ जाती है ।इसलिए उन्हें सुरक्षित रखने की दृष्टि से युवा मोर्चा ने यह कार्य किया है ।प्रोफेसर दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानव जीवन की रक्षा को सर्वोपरि महत्व देकर भारत में लॉक डाउन का रास्ता अपनाया ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!